फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rashtrapati ramnath kovind transfer of chief justices of high court appointment of chief justice of different high court

देश के कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों में फेरबदल, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी

Thu, 31 Dec 2020 03:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
rashtrapati ramnath kovind transfer of chief justices of high court appointment of chief justice of different high court
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को देश के अलग-अलग हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी। इन्हें देशभर में अलग-अलग हाईकोर्ट में स्थानांतरण किया गया है। इसके मुताबिक, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी का गुरुवार को सिक्किम स्थानानांतरण कर दिया गया। उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


वही, सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल ही में सरकार से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माहेश्वरी को सिक्किम उच्च न्याायलय स्थानांतरित करने सहित उच्च न्यायालयों के चार मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण कर सिफारिश की थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कुछ सप्ताह पहले राज्य की शीर्ष न्यायपालिका के बारे में भारत के प्रधान न्यायाधीश से शिकायत की थी।
विज्ञापन


एक अभूतपूर्व कदम के तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छह अक्तूबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे को पत्र लिखा था कि राज्य उच्च न्यायालय का उपयोग लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई उनकी सरकार को अस्थिर करने और गिराने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून मंत्रालय ने साथ ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा का स्थानांतरण कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर करने की अधिसूचना जारी की है। एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची का स्थानांतरण आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के रूप में किया गया है।
 

  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जितेंद्र कुमार महेश्वरी को सिक्किम हाईकोर्ट (क्लिक करें)
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को कर्नाटक हाइकोर्ट (क्लिक करें)
  • सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट (क्लिक करें) 
  • कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट (क्लिक करें)


बता दें कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के अलग-अलग हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।
 

 
  • तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान को उत्तराखंड हाईकोर्ट
  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जेके महेश्वरी को सिक्किम हाईकोर्ट
  • ओडिशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके गोस्वामी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल को कलकत्ता हाईकोर्ट
  • मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत कोठारी को गुजरात हाईकोर्ट
  • कलकत्ता हाईकोर्ट से जस्टिस जॉयमाल्या बागची को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
  • उत्तराखंड से जस्टिस विजयकुमार मलिमाथ को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सतीष चंद्र शर्मा को कर्नाटक हाईकोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed