{"_id":"602f0b500f9e307a047cc56b","slug":"rashmi-samant-resigns-as-oxford-student-union-president-elect-amidst-row-over-her-past-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लभेद के आरोप पर ऑक्सफोर्ड छात्रसंघ अध्यक्ष बनी भारत की रश्मि का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नस्लभेद के आरोप पर ऑक्सफोर्ड छात्रसंघ अध्यक्ष बनी भारत की रश्मि का इस्तीफा
Fri, 19 Feb 2021 06:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:20 AM IST
सार
- सोशल मीडिया पर नस्लवादी और संवेदनशील टिप्पणियों के लिए हुई थी कड़ी आलोचना, माफी मांगते हुए कहा-छात्रों का विश्वास खोया।
विज्ञापन
Rashmi Samant
- फोटो : Twitter/@digvijaysinghd9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष चुनी गई रश्मि सामंत ने चंद दिन बाद ही अपना पद त्यागने की घोषणा की है। वे इस पद पर पहुंची पहली भारतीय छात्रा थीं, लेकिन पूर्व में की गई कुछ नस्लवादी और असंवेदनशील टिप्पणियों की वजह से उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी।
विज्ञापन
22 साल की रश्मि द्वारा 2017 में बर्लिन में नरसंहार स्मृतिका और मलयेशिया की यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर की गई पुरानी टिप्पणियों से चीनी मूल के छात्र खफा थे। वहीं ऑक्सफोर्ड में एलजीबीटीक्यू-प्लस अभियान के दौरान भी उन्होंने महिलाओं और समलैंगिक महिलाओं के बीच विभेद की जरूरत बताई थी।
विज्ञापन
इसका अतिसंवेदनशील कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। एक खुले पत्र में रश्मि ने लिखा कि वे छात्र समुदाय का विश्वास गंवा चुकी हैं व अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती हैं। छात्र समुदाय उन्हें पद के लिए अनुपयुक्त मानता है। उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि इस पद पर चुनाव जाना उनके लिए गर्व की बात थी।
विज्ञापन
साल 2020-21 के सत्र के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए अब फिर से चुनावा होगा। इसके लिए फिर से नामांकन होंगे, जिसमें पुराने उम्मीदवार व नए छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।
भारत लौटीं रश्मि
कर्नाटक के उडुपी की रहने वाली रश्मि ने इस प्रकरण के बाद घर लौटने का निर्णय किया है जहां अपने परिवार के साथ रहते हुए पश्चाताप करने की बात कही है। उन्होंने अपने अधिकतर सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए हैं।