फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blue Moon 2020 in India Latest News: Rare sight of 'Blue Moon' to be happen tonight

Blue Moon: राजधानी में दिखा 'ब्लू मून' का दुर्लभ नजारा, अब 19 साल बाद संयोग

Sun, 01 Nov 2020 06:19 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 01 Nov 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Blue Moon 2020 in India Latest News: Rare sight of 'Blue Moon' to be happen tonight
blue moon - फोटो : Amar Ujala
Blue Moon 2020: अक्टूबर महीना शनिवार को 'ब्लू मून' का गवाह बन गया। इस दौरान एक महीने के भीतर दूसरी बार दुर्लभ पूर्ण चंद्र दिखा। आम तौर पर हर महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है। हालांकि, ऐसा दुर्लभ ही होता है कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) होती है और ऐसे में दूसरे पूर्ण चंद्र को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में शनिवार को ब्लू मून का दुर्लभ नजारा दिखा। दरअसल, एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने पर दूसरी को ब्लू मून कहा जाता है। इससे पहले एक अक्तूबर को पूर्णिमा थी। अगला ब्लू मून साल 2039 में दिखेगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों अथवा 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को होनी चाहिए। 

वर्ष 2018 में दो बार ऐसा अवसर आया जब ‘ब्लू मून’ की घटना हुई थी। उस दौरान पहला ‘ब्लू मून’ 31 जनवरी जबकि दूसरा 31 मार्च को हुआ।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed