फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rare Pictures of Indian Presidents: Books showcasing rare pictures to release

Indian Presidents: कोविंद की विदाई पर किताबों का होगा विमोचन, तस्वीरों में दिखेगा राष्ट्रपति भवन का सफर

Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, तीनों पुस्तकों का विमोचन राष्ट्रपति भवन में होगा।  इस कार्यक्रम मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Rare Pictures of Indian Presidents:  Books showcasing rare pictures to release
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चुनाव हो चुका है। 25 जुलाई को वह शपथ ग्रहण करेंगी और इसी के साथ वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। इसके ठीक एक दिन पहले यानी 24 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भारत के सभी राष्ट्रपतियों की यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाने वाली तीन पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, तीनों पुस्तकों का विमोचन राष्ट्रपति भवन में होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सभी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


1950 से 2017 तक का तस्वीरों में सफर 
कार्यक्रम के दौरान पहली पुस्तक- 'मूड्स, मोमेंट एंड मेमोरीज' का विमोचन होगा। इसमें 1950 से 2017 तक के राष्ट्रपतियों की यात्रा को दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी पुस्तक- 'द फर्स्ट सिटिजन' में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का सचित्र रिकॉर्ड है। वहीं तीसरी किताब- 'इंटरप्रेटिंग जियोमेट्री फ्लोरिंग ऑफ राष्ट्रपति भवन', 1912 में भारत के वायसराय के निवास के लिए सर एडविन लुटियन द्वारा डिजाइन किए गए फर्श पैटर्न का एक अनूठा भंडार है। यह 1929 तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविंद के मिशन का हिस्सा है किताब
अधिकारियों ने बताया राष्ट्रपति कोविंद भारत के लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन को और अधिक खोलने के अपने प्रयास, राष्ट्रपति भवन के दृश्य व  इतिहास को  साझा करना चाहते हैं। इसलिए किताब 'मूड, मोमेंट्स एंड मेमोरीज़...' उस मिशन का एक हिस्सा है। यह फोटो संग्रह पूर्व राष्ट्रपतियों की ऐसी झलक पेश करता है जो आम जनता के सामने कम ही आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed