{"_id":"5b44b5ad4f1c1bb9248b5abf","slug":"rape-of-woman-in-kolkata-ngo-office-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के एनजीओ दफ्तर में महिला से बलात्कार, दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता के एनजीओ दफ्तर में महिला से बलात्कार, दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 10 Jul 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
महानगर के बऊबाजार इलाके में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के दफ्तर में 24 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। यह घटना रविवार शाम की है। महिला की शिकायत के आधार पर बऊबाजार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उक्त घटना एक खाली दफ्तर के भीतर हुई। वह फिलहाल इस बात की पुष्टि कर रही है कि दोनों अभियुक्त उस गैर-सरकारी संगठन में काम करते थे या नहीं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते एक साल से उक्त संगठन के लिए काम कर रही महिला भी उक्त अपराध में शामिल थी। महिला के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस इस मामले का सुराग हासिल करने के लिए सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह एक कामन मित्र के जरिए संगठन के लिए काम कर रही महिला से मिली थी। रविवार शाम को वह उसी के साथ एनजीओ के तीसरी मंजिल स्थित दफ्तर में गई थी। उसका आरोप है कि महिला अभियुक्त की मंशा के बारे में जानती थी। इस दौरान पुलिस ने सोमवार देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन