फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   randeep surjewala said Modi will put his farewell on the winter parliament session

सुरजेवाला ने कहा- शीतकालीन संसद सत्र में अपनी विदाई पर मुहर लगा देंगे नरेंद्र मोदी

Fri, 07 Dec 2018 08:20 PM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
randeep surjewala said Modi will put his farewell on the winter parliament session
रणदीप सिंह सुरजेवाला-नरेंद्र मोदी
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव और उसके एग्जिट पोल से गदगद कांग्रेस पार्टी ने घोषणा कर दी है कि अगले सप्ताह शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदाई पर मुहर लगा देंगे। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक प्रेसवार्ता में यह बात कही है। उन्होंने कहा, 11 तारीख को जब पांचों प्रांतों का परिणाम आएगा, तो हमारा विश्वास है कि देश में एक नए सवेरे की शुरुआत होगी। कांग्रेस पार्टी ने पांचों राज्यों में सकारात्मक चुनाव प्रचार किया है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कैंपेन में एक विशेष अंतर था। इसे केवल एक शब्द में बताया जा सकता है। कांग्रेस का कैंपेन था, भविष्य की नींव रखने वाला, सकारात्मक’। भारतीय जनता पार्टी का कैंपेन गाली-गलौच और नकारात्मक बातों से भरा था। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी ने देश की जनता को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटने का काम किया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव में उन्होंने भगवान को भी नहीं बख़्शा। हनुमान जी को भी जातिगत विभाजन के अंदर घसीट लिया गया।कभी कहते हैं हनुमान जी दलित समुदाय से है, कभी भाजपा के नेता कहते हैं कि हनुमान जी आदिवासी समुदाय से हैं, कोई कहता है कि वो आर्य समाज का हिस्सा हैं।भगवान राम से लेकर हनुमान तक हर जगह जातिगत वर्ण विभाजन के अंदर इस देश को धकेल कर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 82 जन-सभाओं को संबोधित किया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं 82 जन-सभाओं को संबोधित किया है।लगभग एक दर्जन रोड शो किए। सभी प्रांतों के अंदर पत्रकार वार्ताएं की हैं। सुरजेवाला के मुताबिक, राहुल गांधी ने इन चुनाव में 22 से अधिक पत्रकार गोष्ठियां की हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने स्वयं इंदौर में प्रेस के 30 या 40 प्रश्नों का जवाब भी दिया।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषणों से वातावरण को दूषित और मैला करने का हर प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेताओं ने ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा, जहाँ उन्होंने विरोधियों के लिए गंदी और गाली-गलौच की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया हो। मोदी ने तो देश के पहले प्रधानमंत्री से लेकर और कई मरहूम प्रधानमंत्रियों पर लांछन लगाने में भी कोई शर्म महसूस नहीं की। 

कांग्रेस पार्टी के नेता ने मोदी को क्या याद दिलाया  

रणदीप ने कहा, मोदी को शायद ये मालूम नहीं है कि जब वो पैदा भी नहीं हुए थे, तो उस समय हिंदुस्तान पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई जीत चुका था। भाखड़ा नांगल जैसे टेंपल ऑफ मॉडर्न इंडिया से लेकर जमींदारी सिस्टम के उन्मूलन तक इस देश में व्यापक बदलाव आ चुका था। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन से लेकर और जहाजों के निर्माण तक, हेलिकॉप्टर के निर्माण तक, आईटी और टेलीकम्यूनिकेशन सुपर पावर बनने तक, भारत वो सब कुछ हासिल कर चुका था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed