फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep Singh Surjewala meets K H Muniyappa amid speculations of him leaving Congress

Karnataka: कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मुनियप्पा से की मुलाकात, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को किया खारिज

Sun, 28 Aug 2022 10:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 10:06 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच मुनियप्पा ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को लेकर कहा कि मैंने अपनी चिंताओं को लेकर कांग्रेस आलाकमान को पहले ही बता दिया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस आला-कमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मुनियप्पा ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और इसमें रहूंगा।

विज्ञापन
Randeep Singh Surjewala meets K H Muniyappa amid speculations of him leaving Congress
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस का समय सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। आए दिन पार्टी से वरिष्ठ नेता इस्तीफा दे रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच मुनियप्पा के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों के बीच कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को एच मुनियप्पा से मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव और मुनियप्पा दोनों ने बैठक के बाद बताया कि दोनों के बीच व्यक्तिगत वार्ता हुई। मुनियप्पा ने कहा कि सुरजेवाला के पिता के समय से ही उनके परिवार के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण रहे हैं। वहीं, बैठक के बाद सुरजेवाला ने कहा कि मैं यहां उनसे (मुनियप्पा) मिलने आया था। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक में इससे जुड़े अभियान पर चर्चा हुई है। 

विज्ञापन


मुनियप्पा ने कहा कि दोनों के बीच राज्य में पार्टी के आयोजन और उसे सत्ता में वापस लाने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई है। इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच मुनियप्पा ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को लेकर कहा कि मैंने अपनी चिंताओं को लेकर कांग्रेस आलाकमान को पहले ही बता दिया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस आला-कमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मुनियप्पा ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और इसमें रहूंगा। उन्होंने साफ किया कि उनके पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। सीएम के साथ बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि वे सीएम से आदि जाम्बव मठ के विकास के संबंध में चर्चा के लिए मिले थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 अगस्त को कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुनियप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के साथ बैठक की थी। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगने लगी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुनियप्पा, कांग्रेस के एक अनुभवी नेता हैं। वे सात बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को पार्टी में स्थानीय नेताओं एमसी सुधाकर और कोथनुर मंजूनाथ को शामिल करने का निर्णय लेते समय उन्हें इससे दूर रखने पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसके अलावा मुनियप्पा ने कई मौकों पर रमेश कुमार पर खुलकर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed