फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rana Pratap, Shivaji Maharaj are real national heroes, not Aurangzeb: Rajnath Singh, News in Hindi

Maharashtra: औरंगजेब विवाद पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 'राणा प्रताप, शिवाजी महाराज असली राष्ट्रीय नायक'

Fri, 18 Apr 2025 08:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 18 Apr 2025 08:49 PM IST
सार

Aurangzeb Row:देश में मुगल शासक औरंगजेब और अन्य महाविभूतियों के लेकर छिड़े विवाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि- राणा प्रताप, शिवाजी महाराज असली राष्ट्रीय नायक हैं, न कि औरंगजेब।

विज्ञापन
Rana Pratap, Shivaji Maharaj are real national heroes, not Aurangzeb: Rajnath Singh, News in Hindi
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय नायक हैं, न कि मुगल शासक औरंगजेब। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मेवाड़ के शासक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक समारोह में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप साहस और देशभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज ने विशेष रूप से गुरिल्ला युद्ध रणनीति के लिए महाराणा प्रताप से प्रेरणा ली थी।'
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mahrashtra: 'पार्टियों को तोड़ने और पुराने मामलों का पता लगाने के लिए हो रहा पुलिस का इस्तेमाल', उद्धव का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


'इतिहासकारों ने राणा प्रताप और शिवाजी महाराज उचित श्रेय नहीं दिया'
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद वामपंथी विचारधारा वाले इतिहासकारों ने राणा प्रताप और शिवाजी महाराज दोनों को उचित श्रेय नहीं दिया, बल्कि औरंगजेब की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'जो लोग औरंगजेब को नायक मानते हैं, उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू को पढ़ना चाहिए, जिन्होंने लिखा था कि मुगल बादशाह एक क्रूर, कट्टरपंथी शासक था।' राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और मुगल बादशाह अकबर के प्रभुत्व को चुनौती दी।



'महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया'
उन्होंने कहा कि अपनी अनुकरणीय बहादुरी के अलावा, महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया। उन्होंने कहा, 'आदिवासी और मुसलमान उनकी सेना का हिस्सा थे। हकीम खान सूरी ने मुगलों के खिलाफ लड़ते हुए हल्दीघाटी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। एक मुस्लिम युवक शिवाजी महाराज का अंगरक्षक था।" मंत्री ने कहा कि जो लोग औरंगजेब की प्रशंसा करते हैं, वे मुसलमानों का अपमान करते हैं।



यह भी पढ़ें - MHA: गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील- मुख्यधारा में लौटें; 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे

सरकार देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, सरकार ने कई ऐसी वस्तुओं की घोषणा की है जो स्वदेशी रूप से निर्मित होंगी। अब इनका आयात नहीं होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले ही कई कदम उठाए जा चुके हैं। छत्रपति संभाजीनगर में उद्योगजगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, भारत का रक्षा निर्यात 2014 के 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य 2029-30 तक 50,000 करोड़ रुपये का निर्यात हासिल करना है।" वर्तमान में रक्षा उत्पादन 1.60 लाख करोड़ रुपये है और इसे बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है।

छत्रपति संभाजीनगर की क्षमता का उल्लेख करते हुए राजनाथ ने कहा, एक उत्पादन केंद्र के रूप में वे यहां अच्छी संभावनाएं देखते हैं। उन्होंने ठोस प्रस्तावों के साथ निवेशकों को आमंत्रित किया और कहा, यहां आपको एक परिपक्व औद्योगिक माहौल और तंत्र मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed