फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ramnath kovind said Baba Saheb used to say, I'm an Indian so I am a Hindu

महू में बोले राष्ट्रपति कोविंद- बाबा साहेब कहते थे मैं भारतीय हूं, इसलिए हिंदू हूं

Sat, 14 Apr 2018 08:23 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Sat, 14 Apr 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
ramnath kovind said Baba Saheb used to say, I'm an Indian so I am a Hindu
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन
महू में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद देश भर से पहुंचे लाखों अनुयायियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जय भीम का मतलब है बाबा साहेब के आदर्श। कोविंद ने कहा, बाबा साहेब कहा करते थे कि मैं भारतीय हूं। अत: हिंदू हूं, अमीर या गरीब हूं, ये शब्द हमें नहीं कहना चाहिए। ये शब्द विभाजनकारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका बनाया संविधान आजादी के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। 

शिक्षा का अधिकार भी इन अधिकारों में शामिल है। बाबा साहेब का मानना था कि मनुष्य के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। शिक्षा के बिना विकास मुमकिन ही नहीं है। आजादी के बाद नेहरू जी की पहली कैबिनेट में बाबा साहेब विधि मंत्री बनाए गए थे। कैबिनेट के सभी सदस्यों में सर्वाधिक डिग्रियां उन्हीं के पास थीं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आंबेडकर जी शिक्षा को कितना महत्व देते थे।
विज्ञापन


 राष्ट्रपति भवन को हर भारतीय की धरोहर बताते हुए कोविंद ने जयंती समारोह में उपस्थित अनुयायियों से कहा कि वे जब भी दिल्ली आएं तो राष्ट्रपति भवन जरूर देखें। उनका यह भी कहना था कि आंबेडकर जयंती पर उनके जन्म स्थान पर पहुंचने वाले वह प्रथम राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में 14 के अंक का सुखद अनुभव है। वह देश के 14वें राष्ट्रपति हैं और 14 अप्रैल को महू पहुंचने का सौभाग्य भी उन्हें मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर को साक्षी मानकर रचाई शादी

बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आज एक अनोखा विवाह भी देखने को मिला। इस जोडे़ ने तय किया था कि आंबेडकर जयंती पर ही वह शादी के बंधन में बंधेंगे। सो, बगैर किसी आडंबर के सूर्यदेव जयसिंह और रचना सुमन ने बाबा साहेब को साक्षी मानकर एक दूसरे को माला पहनाई और स्वर्ग मंदिर के फेरे लिए। इसके बाद अतिथियों को आंबेडकर की फोटो और देश के संविधान की कापियां बांटी गईं। 


आगोकनगर के रहने वाले सूर्यदेव बिजली कंपनी में सहायक अभियंता हैं और धार की रचना सुमन नगरीय प्रशासन विभाग में सब इंजीनियर हैं। सूर्यदेव ने पांच साल पहले ही तय कर लिया था कि वह महू में और इसी अंदाज में शादी करेंगे। रचना भी इसके लिए राजी हो गईं। उन्होंने इसे आदर्श विवाह का नाम दिया। इस दौरान दोनों के परिवार भी सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed