फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramnath Kovind Health: President is admitted in AIIMS from 27th March, bypass surgery can be done today

Ram Nath kovind Health Update: 27 मार्च से एम्स में भर्ती हैं राष्ट्रपति, आज हो सकती है बाईपास सर्जरी

Tue, 30 Mar 2021 09:29 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 30 Mar 2021 09:29 AM IST
सार

  • आज एम्स में हो सकती है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी
  • सीने में दर्द उठने पर आर्मी अस्पताल (आरएंडआर) में कराया था चेकअप
  • डॉक्टरों ने एम्स के लिए किया रेफर, मिली सर्जरी करा लेने की सलाह

विज्ञापन
Ramnath Kovind Health: President is admitted in AIIMS from 27th March, bypass surgery can be done today
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज दिल्ली के एम्स में बाईपास सर्जरी हो सकती है। बता दें, बीते शुक्रवार (26 मार्च) को उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। यहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


बता दें, राष्ट्रपति कोविंद के अस्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट भी जारी किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि राष्ट्रपति जी के बेटे से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


यहां ध्यान देने वाली बात है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना का टीका लगवाया था। उन्होंने आर्मी अस्पताल में ही कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। वैक्सीन लगवाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने योग्य लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। इसके अलावा उन्होंने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी डाक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed