{"_id":"5c51b35ebdec224db852617a","slug":"ramgarh-assembly-seat-voting-ends-results-on-thrusday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गुरुवार को आएंगे रामगढ़ विधानसभा सीट के नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: गुरुवार को आएंगे रामगढ़ विधानसभा सीट के नतीजे
Wed, 30 Jan 2019 08:29 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, अलवर
भाषा, अलवर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Election Exit Poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। रामगढ़ के निर्वाचन अधिकारी रामगढ़ पंकज शर्मा ने बताया, रामगढ़ के आर्ट्स कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी सोमवार को यहां मतदान कराया गया था जिसमें 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन