फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Ramganga Mitra' will save Ganga, 1200 recruited in 8 districts

गंगा को प्रदूषण से बचाएंगे ‘रामगंगा मित्र’, आठ जिलों में बनाए गए हैं 1200 मित्र

Sun, 29 May 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 29 May 2016 02:34 AM IST
सार

  • अमृत खाद और अमृत पानी से करेंगे खेती
  • आठ जिलों में बनाए गए हैं 1200 मित्र

विज्ञापन
'Ramganga Mitra' will save Ganga, 1200 recruited in 8 districts
गंगा की सफाई का अभियान तेज - फोटो : Getty

विस्तार

 गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए अब रामगंगा किनारे की खेती को अमृत खाद और अमृत पानी से सींचा जाएगा। इसके लिए रामगंगा किनारे के गांवों में रामगंगा मित्र बनाए गए हैं। छह जिलों में 1200 रामगंगा मित्र किसान खेती को रासायनिक खादों से दूर रखकर जैविक खाद के साथ ही कीटनाशकों के जहर से दूर रखेंगे। इससे गंगा को प्रदूषण से मुक्त किया जा सकेगा, क्योंकि रामगंगा गंगा अपने जल में तमाम प्रदूषण समेटकर ले जाती है।  

विज्ञापन

 
गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदियों में रामगंगा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त करने के लिए भारत सरकार की नमामि गंगे योजना में शामिल किया गया है। इसी के तहत कालागढ़ बांध के बाद बिजनौर से लेकर कन्नौज जनपद तक पड़ने वाले आठ जनपदों में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया संस्था ने जागरूकता के लिए 1200 रामगंगा मित्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


यह रामगंगा मित्र मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज में रामगंगा किनारे के गांवों के रहने वाले हैं, यह रामगंगा मित्र खेतों में जैविक और अमृत खेती करके जागरूकता पैदा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता अभियान शुरू

'Ramganga Mitra' will save Ganga, 1200 recruited in 8 districts
गंगा - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा मित्र खेतों में रासायनिक कीटनाशक और उर्वरकों का प्रयोग रोककर अमृत पानी जोकि नीम की पत्तियों, गोबर और गुड़ से तैयार कीटनाशक का अमृत पानी के रूप में छिड़काव करेंगे। संस्था ने किसानों को प्रशिक्षण देकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। यह किसान मित्र धीरे-धीरे जागरूकता पैदा करेंगे। 

रामगंगा मित्र अभियान के लिए केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना के तहत शुरू किया है। इसके लिए आठ जिलों में 40 गांवों में 1200 रामगंगा मित्र बनाए गए हैं। आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
बलवीर सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed