रामेश्वरम कैफे विस्फोट: फर्जी पहचान बनाकर कोलकाता के गेस्ट हाउस में रुके थे आरोपी, नकद में करते थे भुगतान
जांच के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक छोड़ने से पहले आरोपियों ने बार बार अपना पता बदला। इस दौरान दोनों विभिन्न राज्यों में कई छोटे-छोटे होटलों में चेक-इन किया। ज्यादातर स्थानों में उन्होंने नकद से ही भुगतान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी पहचान बनाकर कोलकाता में रह रहे थे आरोपी
रामेश्वरम कैफे विस्फोट के दोनों आरोपी की पहचान अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब के तौर पर की गई है। वे दोनों पूर्वी मिदनापुर जाने से पहले कोलकाता के ड्रीम गेस्ट हाउस में 25 से 28 मार्च तक रुके थे। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों को चेक-इन करते हुए देखा गया। वे 25 मार्च को गेस्ट हाउस में पहुंचे और 28 मार्च को उन्होंने गेस्ट हाउस छोड़ दिया।
#WATCH | West Bengal: CCTV visuals from Dream Guest House in Kolkata, where the two prime suspects of The Rameswaram Cafe blast case stayed from 25th March to 28th March using fake identity.
विज्ञापन विज्ञापन
Both accused have been sent to police custody for 10 days.
(Source: Dream Guest House) pic.twitter.com/TxrCFNkNfr — ANI (@ANI) April 13, 2024
जांच के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक छोड़ने से पहले आरोपियों ने बार बार अपना पता बदला। इस दौरान दोनों विभिन्न राज्यों में कई छोटे-छोटे होटलों में चेक-इन किया। ज्यादातर स्थानों पर उन्होंने नकद से ही भुगतान किया।
गेस्ट हाउस के रिसेप्सनिस्ट ने बताया, "वे 25 मार्च को यहां आए थे। उनका पहचान पत्र देखने के बाद हमने उन्हें कमरा दे दिया। 28 मार्च को उन्होंने कमरा छोड़ दिया। जब एनआईए की टीम यहां आई तो उन्होंने एंट्री रेजिस्ट्रेशन से अपनी जांच शुरू की। हम होटल के भीतर खाना प्रदान नहीं करते हैं, इसलिए दोनों खाना खाने बाहर जाते थे। उन्होंने नकद से भुगतान किया और एक ही कमरा लिया। वे अपनी क्षेत्रीय भाषा में ही बात करते थे। "
#WATCH | Ashraf Ali, Receptionist at Dream Guest House, says "They came on 25th March and showed their Identity cards, and we provided them a room. They checked out from the Hotel on 28th March. When the officials from NIA arrived, they went through the entry register and started… pic.twitter.com/kcgvq4fmqg
— ANI (@ANI) April 13, 2024
कोलकाता के गांव कांठी में आरोपियों को किया गया था ट्रेस
आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ली थी। कोलकाता के एक छोटे से गांव कांठी में आरोपियों को ट्रेस किया गया। एजेंसी के अधिकारियों को इस कैफे विस्फोट में शाजिद पर आईईडी रखने और इस विस्फोट के पीछे ताहा का दिमाग होने की आशंका है।
बता दें कि एक मार्च को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। तीन मार्च को एनआईए ने जांच शुरू की। उन्होंने आरोपियों पर दस लाख रुपये का इनाम भी रखा था। कोलकाता की एक अदालत ने दोनों आरोपी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था। इसके साथ ही दोनों को कर्नाटक ले जाने की भी अनुमति दी गई। बंगलूरू पहुंच कर आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें एनआईए की एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।