फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramesh Chennithala Claims Strong Anti-Incumbency in Kerala, Calls CM Pinarayi Vijayan Confidence Fake

Kerala Election: 'पिनराई विजयन का आत्मविश्वास फर्जी', कांग्रेस नेता बोले- राज्य में CM के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी

Sat, 28 Mar 2026 01:12 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Shivam Garg Updated Sat, 28 Mar 2026 01:12 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने केरल में पिनराई विजयन सरकार पर एंटी-इंकंबेंसी का दावा किया और सीएम के आत्मविश्वास को ‘फर्जी’ बताया। जानिए चुनावी समीकरण...

विज्ञापन
Ramesh Chennithala Claims Strong Anti-Incumbency in Kerala, Calls CM Pinarayi Vijayan Confidence Fake
रमेश चेन्निथला, नेता, कांग्रेस - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शनिवार को केरल की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजय के सत्ता में वापसी के दावे को फर्जी आत्मविश्वास करार देते हुए कहा कि राज्य में सरकार के खिलाफ मजबूत एंटी-इंकंबेंसी है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चेन्निथला ने दावा किया कि राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के पक्ष में स्पष्ट राजनीतिक माहौल बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला है। उनके मुताबिक, बिजली दरों में चार बार वृद्धि हुई, बस किराए पांच बार बढ़ाए गए, जबकि पानी के शुल्क और जमीन रजिस्ट्रेशन की लागत भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से आम लोगों पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन


100 सीटों का लक्ष्य, यूडीएफ को भरोसा
चेन्निथला ने कहा कि यूडीएफ इस बार विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है और सभी सहयोगी दल मिलकर इसे हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bengal Election 2026: अमित शाह आज पेश करेंगे TMC के खिलाफ भाजपा का 'अभियोगनामा', उजागर होंगे 15 साल के आरोप

भाजपा और सीपीआई(एम) पर मिलीभगत का आरोप
कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के बीच "गुप्त समझौते" का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2021 से दोनों दलों के बीच तालमेल बढ़ा है, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विजयन के राजनीतिक हित एक-दूसरे से मेल खाते हैं, एक "कांग्रेस मुक्त भारत" चाहता है, तो दूसरा सत्ता में बने रहना।


चुनावी रणनीति पर भी सवाल
चेन्निथला ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी चुनावी रणनीति बदली है। पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे मुद्दों को उठाया गया, लेकिन असर न होने पर अब धार्मिक और बहुसंख्यक मुद्दों पर ध्यान दिया जा रहा है।

700 करोड़ के घोटाले का आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केरल में प्राइमरी कोऑपरेटिव सोसाइटी के लिए सॉफ्टवेयर खरीद में 700 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। चेन्निथला ने कहा कि अगर यूडीएफ सत्ता में आती है, तो इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed