फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramesh Awasthi organized biggest mango festival of India Shashi Tharoor Gajendra Singh Shekhawat Sadhvi Jyoti

रमेश अवस्थी ने आयोजित किया देश का सबसे बड़ा मैंगो महोत्सव, थरूर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने चखे आम

Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

देश में पहली बार एक महोत्सव में 14 केंद्रीय मंत्रियों सहित देशभर के 150 से अधिक सांसदों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई अधिकारियों एवं नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
Ramesh Awasthi organized biggest mango festival of India Shashi Tharoor Gajendra Singh Shekhawat Sadhvi Jyoti
Mango Festival 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल मीडिया क्लब (एनएमसी) ने बुधवार को देश के सबसे बड़े मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया। दिल्ली स्थित वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी में आयोजित इस कार्यक्रम में आमों की तीन सौ से अधिक प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया। वहीं आयोजन में 14 केंद्रीय मंत्री व 150 सांसदों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई अधिकारियों एवं नामचीन हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन अवस्थी के नेतृत्व में मैंगो फेस्टिवल का यह 15वां आयोजन था। इस बार का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव स्मरणोत्सव के तहत किया गया था।

विज्ञापन


आम को फलों का राजा कहा जाता है और आम के मौसम की प्रतीक्षा लोगों को साल भर रहती है। देश के ग्रामीण अंचल की साझी पहचान आम के बाग ही हैं। इसी साझी पहचान, स्वाद और विविधता का महोत्सव बुधवार को मैंगो फेस्टिवल के रूप में मनाया गया। आयोजन में दशहरी से लेकर अल्फांसो, नीलम, केसर, कैसिंग्टन, चौसा, सफेदा, देसी गोला, इलाहाबादी सफेदा, मल्लिका, फजली, फजरी गोल, अम्बिका, अरुणिका, साहेब पसंद, एल्डन, कांवसाजी पटेल, बंगनपल्ली, माया, ओस्टीन, सुकुल, मछली और शहद कुप्पी सहित भारत में पाए जाने वाले आमों की लगभग 300 प्रजातियां प्रदर्शित की गई, लेकिन इन सबके बीच अपने आकार, रंग और खुशबू के चलते ‘मोदी’ आम छाया रहा और प्रदर्शनी में आए हर आम व खास के बीच आकषर्ण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने कहा कि भारत में पैदा होने वाला मैंगो पूरे विश्व में पसंद किया जाता है, हमारी सरकार मैंगो को एक्सपोर्ट कर रही है जिससे हमारे देश को राजस्व का काफी फायदा होता है साथ की मैंगो खाद व औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। मैंगो फेस्टिवल से लोगों को हमारे देश में पैदा होने वाले विभिन्न प्रकार के मैंगो के बारे में पता चलेगा और वे इसकी तरफ आकर्षित होंगे जो हमारे किसानों के लिए एक सकारात्मक कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में वीआईपी लोगों का जमावड़ा रहा। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन व डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने फीता काट कर मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने समारोह की अध्यक्षता की और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने आम प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

उपभोक्ता मामले खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र मुजपारा, शिपिंग एवं जहाजरानी राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, रोजगार व श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही पूर्व मंत्री प्रताप सारंगी, सुदर्शन भगत, मोहनभाई कुंदारिया, पीपी चौधरी, शिव प्रताप शुक्ल, संतोष गंगवार, रतनलाल कटारिया, सत्यपाल सिंह, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. महेश शर्मा, प्रकाश जावडेकर और शशि थरूर, सांसद साध्वी प्रज्ञा, दिनेश लाल यादव निरुहुआ, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह (सांसद राज्यसभा ) पूर्व डी॰जी॰पी॰ उत्तर प्रदेश बृजलाल ( सांसद राज्यसभा ) पूर्व संगठन महामंत्री उत्तराखंड नरेश बंसल (सांसद राज्यसभा ) और संघ के पदाधिकारियों में प्रद्युम्न कुमार , बालमुकुंद पांडेय , संजय मिश्रा, सहित के देश लगभग सभी क्षेत्रों के 150 सांसदों ने महोत्सव में आमों का स्वाद चखा। महोत्सव में संगीत व नृत्य की शास्त्रीय प्रस्तुतियों व राधा-कृष्ण के संगीतमय मंचन से कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।


वहीं नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी ने आये हुए मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंगो फेस्टिवल का मकसद लोगों को आम की प्रजातियों से अवगत करना है। साथ ही साथ, किसानों की मेहनत से जनता को रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि आम का स्वाद तो सभी को लुभाता है, लेकिन इसकी गुठलियां भी कारगर होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed