{"_id":"620723455c637d15d625ff7b","slug":"ramdas-athawale-verse-on-shashi-tharoor-after-twitter-fight-jinki-english-hamne-dekhi-unke-nam-hai-shashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramdas Athawale: अठावले ने थरूर के लिए पढ़ी शायरी, बोले- 'जिनकी इंग्लिश हमने देखी उनका नाम है शशि', उनका बयान देखकर...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ramdas Athawale: अठावले ने थरूर के लिए पढ़ी शायरी, बोले- 'जिनकी इंग्लिश हमने देखी उनका नाम है शशि', उनका बयान देखकर...
Sat, 12 Feb 2022 08:32 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:32 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री रामदाल अठावले ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर एक बार फिर से चुटकी ली है। इसबार उन्होंने शायराना अंदाज में तंज कसा है।
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : Twitter
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की इंग्लिश में गलती निकालने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अब नागपुर में एक प्रेस वार्ता कर फिर से तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में थरूर पर हमला बोलते हुए कहा कि 'जिनकी इंग्लिश हमने देखी उनका नाम है शशि, उनका बयान देखकर मुझे आती है हंसी'। गौरतलब है कि शशि थरूर और अठावले के बीच ट्विटर वॉर की शुरुआत थरूर के एक ट्वीट से हुई थी। शशि थरूर ने बजट पर चर्चा के समय की अठावले की एक तस्वीर ट्वीट की थी और लिखा था कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को भी बजट समझ नहीं आया। जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
King 👑 Athawale 🔥😂😂 pic.twitter.com/d1yZZqBUBa
— Varun SR Goyal (@varunmaddy) February 11, 2022
विज्ञापन
अठावले ने थरूर की अंग्रेजी में निकाली थी गलती
केंद्रीय मंत्री ने थरूर के ट्वीट में गलती बताते हुए ट्विटर पर लिखा, प्रिय शशि थरूर, अनावश्यक बयानबाजी करने से आदमी गलती कर बैठता है। यह ‘बाइजट’ नहीं, बजट है। इसके अलावा यह ‘रिलाई’ नहीं रिप्लाई है। थरूर ने दरअसल बजट पर चर्चा के दौरान अठावले के उच्चारण को लेकर मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन