फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale Slams Telangana CM K Chandrashekhar Rao Over Budget 2022 Statement Latest news Update

बयानबाजी: तेलंगाना के सीएम पर अठावले का हमला, कहा- उनका बयान अशोभनीय, हम भी चुप नहीं बैठेंगे

Wed, 02 Feb 2022 04:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Feb 2022 04:33 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि राव तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं, उनका भाजपा को बंगाल की खाड़ी में फेंकने का बयान अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
Ramdas Athawale Slams Telangana CM K Chandrashekhar Rao Over Budget 2022 Statement Latest news Update
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र में भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। दरअसल, चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार के बजट पर अपनी असंतुष्टि जाहिर की थी और कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को देश से हटाने और बंगाल की खाड़ी में फेंकने की जरूरत है।

विज्ञापन


इस पर रामदास अठावले ने नाराजगी व्यक्त की। अठावले ने सीएम राव के बयान को अशोभनीय बताया और कहा कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं, उनका भाजपा को बंगाल की खाड़ी में फेंकने का बयान अच्छा नहीं है। अगर वह भाजपा को बंगाल की खाड़ी में फेंकने की बात करेंगे तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे। हम उन्हें कन्याकुमारी में जाकर जहां तीन समंदर हैं- हिन्दी महासागर, अरबी महासागर और दक्षिण खादी, वहां उनको हम डूबा देंगे। 
विज्ञापन


टीजी वेंकटेश ने भी साधा निशाना
इस बीच राज्यसभा सदस्य टीजी वेंकटेश ने सीएम केसीआर के भारत के संविधान को फिर से लिखने की बात को सरासर गलत बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से अंबेडकरवादियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। भाजपा सांसद ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री नए संविधान की मांग को लेकर बेवजह हंगामा कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि संविधान को फिर से लिखना और एक नए संविधान की मांग करना न केवल गलत है, बल्कि अंबेडकर को मानने वाले लोगों के खिलाफ भी है। उन्होंने के सीएम चंद्रशेखर राव के इस बयान एक तमाशा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चंद्रशेखर राव ने केंद्रीय बजट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने देश के आम बजट को सरकार का गोलमाल बताया था। उन्होंने कहा था कि देशवासियों को अपील करना चाहता हूं कि इस सरकार का किसानों के प्रति कोई लगाव नहीं है। युवाओं में जागरुकता आनी चाहिए, भाजपा सरकार को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed