फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ramdas athawale RPI will reach every needy across the country Amrit Mahotsav Talkatora Stadium on August 2

RPI: पूरे देश में हर जरूरतमंदों के बीच पहुंचेगी आरपीआई, दो अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में मनेगा अमृत महोत्सव

Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए उनकी पार्टी पूरे देश भर से लोगों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
ramdas athawale RPI will reach every needy across the country Amrit Mahotsav Talkatora Stadium on August 2
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : एएनआई

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए तीन अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में सबसे बड़ा आयोजन करने जा रही है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के माध्यम से पार्टी पूरे देश में शोषित बहुजनों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों किसानों के साथ हर जरूरतमंदों के बीच में न सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेगी, बल्कि उनकी भागीदारी और सहभागिता सुनिश्चित करने की योजनाएं भी बनाई जाएंगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


रामदास अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से दो अगस्त को मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। वो कहते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए उनकी पार्टी पूरे देश भर से लोगों को आमंत्रित किया है। वो कहते हैं कि दलित समुदाय के साथ साथ हर जरूरतमंद गरीबों के लिए केंद्र सरकार अनगिनत योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के बारे में लोगों को न सिर्फ पूरी जानकारी होनी चाहिए बल्कि अपने अधिकारों के प्रति उनको सजग करने के लिए भी उनकी पार्टी पूरे देश में बृहद रूप से अभियान शुरू करेगी। गुरुवार को आयोजित प्रेस वर्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि दो अगस्त को उनकी पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान पर की विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले कहते हैं कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजन किए जा रहे हैं। इस कड़ी में उनकी पार्टी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रही है।


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कहते हैं कि उनकी पार्टी लगातार न सिर्फ अपने समाज के लोगों के लिए बल्कि देश के हर शोषित बहुजन, वंचित, अल्पसंख्यक किसान मजदूर की भलाई के लिए काम करती रही है। उनका एक-एक कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में हर स्तर पर जाकर जरूरतमंदों और लाभार्थियों को इसकी जानकारी दे रहा है। वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों का नया भारत अब साकार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed