फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale meets President Ramnath Kovind to demand President's rule in Maharashtra

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर कोविंद से मिले अठावले

Fri, 26 Mar 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 03:16 AM IST
सार

  • अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप और सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर राष्ट्रपति से रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

विज्ञापन
Ramdas Athawale meets President Ramnath Kovind to demand President's rule in Maharashtra
राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिले रामदास अठावले - फोटो : twitter@RamdasAthawale

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद अठावले कहा, मैंने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, एक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने उद्योगपति के आवास के पास विस्फोटक रखा, जबकि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया। राज्य में यह गंभीर स्थिति है। अठावले ने कहा कि देशमुख के खिलाफ जांच होनी चाहिए, क्योंकि वह इस समय संदेह के दायरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed