{"_id":"5a3fae054f1c1b001c8bab0a","slug":"ram-vilas-paswan-slams-lalu-yadav-for-fodder-scam-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू भ्रष्टाचार के दोषी, अंबेडकर से न करें अपनी तुलना: पासवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू भ्रष्टाचार के दोषी, अंबेडकर से न करें अपनी तुलना: पासवान
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी तुलना अंबेडकर से करने पर राजद अध्यक्ष लालू यादव की केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने राष्ट्रीय हितों के लिए त्याग किया था, जबकि राजद नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव ने अपनी तुलना डॉ भीमराव अंबेडकर से करके उनकी बेइज्जती की है। उन्होंने पूछा कि चारा घोटाला गरीबों का घोटाला था या शक्तिशाली लोगों का।
विज्ञापन
वहीं भाजपा का बचाव करते हुए पासवान ने कहा कि वे न्यायपालिका का अपमान कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सजा अदालत ने दी है ना कि भाजपा ने। दरअसल यादव ने सजा मिलने के बाद खुद को जेल भेजे जाने को भाजपा की साजिश करार दिया था।
विज्ञापन