फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple trust announced in a week, Cabinet approval soon

राम मंदिर ट्रस्ट का एलान एक सप्ताह में, जल्द मिलेगी कैबिनेट की मंजूरी

Wed, 29 Jan 2020 03:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jan 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ram temple trust announced in a week, Cabinet approval soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार एक सप्ताह के भीतर राम मंदिर ट्रस्ट का एलान कर सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार गृहमंत्रालय ने राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने के लिए एक आधारभूत ढांचा तैयार कर लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाने वाली जमीन की पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ट्रस्ट गठित करने के साथ ही मस्जिद के लिए पांच एकड़ भूमि देने की घोषणा की जाएगी। इसमें लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। वक्फ बोर्ड को भूमि के तीन प्लॉट का प्रस्ताव दिया जाएगा, जिनमें से वह एक उपयुक्त जगह चुन सकता है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर को अपने फैसले में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करते हुए तीन महीने में ट्रस्ट बनाने और सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक भूमि देने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सभी चीजें कैबिनेट के समक्ष रखी जाएंगी, जिससे अंतिम निर्णय किया जा सके। अयोध्या से जुड़े सभी मामलों और संबंधित अदालती आदेशों को लेकर गृहमंत्रालय में एक समर्पित डेस्क पर काम किया जा रहा है। अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में तीन अधिकारी डेस्क संबंधी दायित्व निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed