फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple indian govt dismiss statements made by pak on its construction shows mirror on minorities 

राम मंदिर भूमिपूजन पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी, आतंकी देश हमें न समझाए

Thu, 06 Aug 2020 03:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 06 Aug 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Ram temple indian govt dismiss statements made by pak on its construction shows mirror on minorities 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है। ऐसे में भारत में होने वाली हर गतिविधि पर बयानबाजी करने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दोहराई है। पाकिस्तान ने राम मंदिर को लेकर टिप्पणी की। जिसके बाद गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने उसे आईना दिखाया और उसकी टिप्पणियों को अफसोसजनक बताया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की राम मंदिर निर्माण पर की गई टिप्पणी पर कहा, 'हमने भारत के आंतरिक मामले में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के बयान को देखा है। उसे भारत के मामलों में दखल देने और सांप्रदायिकता को शह देने से बचना चाहिए।'
विज्ञापन

 


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, सीमा-पार आतंकवाद में संलिप्त एक देश का यह रुख आश्चर्यजनक नहीं है। वो अपने ही अल्पसंख्यकों को उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित करता है। उसकी इस तरह की टिप्पणियां बेहद अफसोसजनक हैं। पाकिस्तान को भारत के मामलों में हस्तक्षेप करने से दूर रहने को भी कहा ।

इमरान के मंत्री का बयान 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार को राम मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास की आलोचना की थी। अपने बयानों से हमेशा से विवादों में रहने वाले इमरान खान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उसे सांप्रदायिक बताया था। रशीद ने कहा, भारत अब राम नगर हो गया है। वहां सेक्युलरिज्म नहीं रहा।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रशीद ने बेतुका बयान दिया, इससे पहले भी अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रशीद ने कहा था कि भारत में अब हिंदूवादी ताकतें हावी हो गई हैं। 


मंगलवार को एक बयान में शेख रशीद ने भारत में धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाए। इमरान के मंत्री ने कहा, 'भारत अब राम नगर में तब्दील हो चुका है। वहां सांप्रदायिकता बढ़ रही है और धर्मनिरपेक्षता यानी सेक्युलरिज्म खत्म हो रहा है। साफ तौर पर कहूं तो भारत अब सेक्युलर रहा ही नहीं। वहां अल्पसंख्यकों को दिक्कत हो रही है। भारत अब श्रीराम के हिंदुत्व में ढल चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed