सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर खड़गे का पलटवार- चुनाव आते ही BJP नेता करते हैं राम मंदिर की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के सीनियर नेता मलिक्कार्जुन खड़गे ने पलटवार किया है। रविवार (3 दिसंबर) को खड़गे ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तब भाजपा नेता राम मंदिर के बारे में बात करने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल राम मंदिर का मामला कोर्ट में है और उनके फैसले के बिना कुछ नहीं हो सकता।
UP में भाजपा की राम मंदिर की लहर, तूफान के लिए 2019 का इंतजार
इससे पहले स्वामी ने कहा था कि अगली दीवाली राम मंदिर के अंदर मनाई जाएगी। बता दें कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद सात साल से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस विवाद को खत्म करने के लिए अब पांच दिसंबर से सुनवाई शुरू हो सकती है। इसके लिए पुराने हिंदी, उर्दू, फारसी, संस्कृत, पाली सहित सात भाषाओं के अदालती दस्तावेज को अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
11 अगस्त को पिछली सुनवाई पर शीर्ष अदालत ने मामले से संबंधित दस्तावेजों को अंग्रेजी में अनुवाद करने का निर्देश देते हुए सुनवाई पांच दिसंबर तक के लिए टाल दी थी।
Whenever election comes, BJP leaders start talking about it (Ram temple). However, the matter is in court jurisdiction & nothing can be done before its decision: Mallikarjun Kharge, Congress on Subramanian Swamy's statement that next Diwali will be celebrated in #Ramtemple pic.twitter.com/Q8eT99ul7C
— ANI (@ANI) December 3, 2017