{"_id":"65ad2bb94cf86b50de0eb9c7","slug":"ram-mandir-suvendu-adhikari-dig-at-mamata-banerjee-and-said-that-she-is-anti-hindu-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सीएम ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी का कटाक्ष, बोले- सूबे की मुख्यमंत्री हिंदू विरोधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सीएम ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी का कटाक्ष, बोले- सूबे की मुख्यमंत्री हिंदू विरोधी
Sun, 21 Jan 2024 08:07 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:07 PM IST
सार
भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से हिंदू विरोधी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया है। अयोध्या 'जय श्री राम' के नारे के साथ गूंज उठी हैं। इसी बीच, राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी 22 जनवरी को 'संप्रीति रैली' का आयोजन करेंगी। जिसको लेकर राज्य में राजनीतिक तनातनी देखने को मिल रही है। भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता को हिंदू विरोधी करार दिया है।
ममता बनर्जी हिंदू विरोधी- सुवेंदु अधिकारी
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कल देश भर में दिवाली मनाई जाएगी। कल अयोध्या में हो रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर हर कोई खुश है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। वह एक सांप्रदायिक सीएम हैं। टीएमसी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा जितना अधिक मंदिर की राजनीति में संलग्न होगी, उतना ही अधिक लोग उनकी कपटपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक होंगे, जिससे उनके वोट शेयर में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
टीएमसी की 'संप्रीति रैली' को लेकर कोर्ट ने दी थी अनुमति
गौरतलब है कि गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी को 22 जनवरी को राज्य में 'संप्रीति' रैली निकालने की अनुमति दी थी। साथ ही कोर्ट ने शांति भंग न होने को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं। इसी दिन अयोध्या में 22 जनवरी को ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी हैं।

#WATCH | On Ram Mandir 'Pran Pratishtha' ceremony, West Bengal Legislative Assembly LoP and BJP leader Suvendu Adhikari says, "...Everyone is happy and Diwali will be celebrated tomorrow. People from the Muslim community are also taking part in this yatra...CM (Mamata Banerjee)… pic.twitter.com/WpgmV3hSss
— ANI (@ANI) January 21, 2024