{"_id":"5e514de28ebc3ef3de17b17e","slug":"ram-madhav-removing-article-370-is-the-first-step-towards-akhand-bharat-now-pok-has-be-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम माधव बोले- अनुच्छेद 370 हटाना 'अखंड भारत' की तरफ पहला कदम, अब पीओके वापस लेना है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम माधव बोले- अनुच्छेद 370 हटाना 'अखंड भारत' की तरफ पहला कदम, अब पीओके वापस लेना है
Sat, 22 Feb 2020 09:21 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने शनिवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करना 'अखंड भारत' के उद्देश्य को हासिल करने की दिशा में पहला कदम था और अगला कदम पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना है।
विज्ञापन
माधव ने यहां विज्ञान भवन में 'छात्र संसद' के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किया जाना 'अखंड भारत' के लक्ष्य की दिशा में एक कदम था।
विज्ञापन
एक प्रतिभागी ने जब पूछा कि अखंड भारत का सपना कब साकार होगा, उन्होंने कहा कि यह चरणों में पूरा होगा। पहली चीज यह है कि जम्मू कश्मीर जो कुछ हद तक मुख्यधारा में नहीं था, अब पूरी तरह भारत से जुड़ गया है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य भारतीय जमीन को वापस लेना है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। उन्होंने कहा कि पीओके को वापस लेने का प्रस्ताव संसद में 1994 में पारित किया गया था।