फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rally taken out in Imphal against AFSPA killings of women and children Manipur news in hindi

Manipur: जिरीबाम में छह लोगों की हत्या के विरोध में इंफाल में रैली, AFSPA हटाने की मांग

Tue, 10 Dec 2024 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 10 Dec 2024 02:37 PM IST
सार

मानवाधिकार दिवस के मौके पर रैली का आयोजन संयुक्त रूप से ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन, पोइरेई लीमारोल मीरा पैबी अपुनबा मणिपुर, ऑल मणिपुर महिला स्वैच्छिक संघ, मानवाधिकार समिति और मणिपुर स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा किया गया था।

विज्ञापन
Rally taken out in  Imphal against AFSPA killings of women and children Manipur news in hindi
मणिपुर में रैली - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर की राजधानी इंफाल में अफ्स्पा को फिर से लागू करने और जिरीबाम में तीन बच्चों और तीन महिलाओं की हत्या के विरोध में सैकड़ों लोगों ने एक रैली में हिस्सा लिया। यह रैली पश्चिमी इंफाल के थाउ मैदान से शुरू हुई और पांच किमी की दूरी तय करने के बाद खुमान लैंपक स्टेडियम में इसका समापन हुआ। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर मणिपुर को नष्ट मत करो और मणिपुर को बचाओ के नारे भी लगाए। उन्होंने अफ्स्पा हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


मानवाधिकार दिवस के मौके पर रैली का आयोजन
मानवाधिकार दिवस के मौके पर रैली का आयोजन संयुक्त रूप से ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन, पोइरेई लीमारोल मीरा पैबी अपुनबा मणिपुर, ऑल मणिपुर महिला स्वैच्छिक संघ, मानवाधिकार समिति और मणिपुर स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन


रैली को लेकर एक महिला प्रदर्शनकारी एस. निरुपमा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मानवाधिकार दिवस के मौके पर हम पुष्टि करना चाहते हैं कि मणिपुर के लोग राज्य में अफ्स्पा लागू करने के साथ-साथ कूकी और जो उग्रवादियों द्वारा महिलाओं और बच्चों की हत्या के विरोध में डट कर खड़े हैं। इंफाल घाटी और नागा क्षेत्रों में अफ्स्पा के कारण बहुत नुकसान हुआ। यह उग्रवाद से लड़ने के नाम पर नागरिकों को मारने का एक उपकरण है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रैली को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रैली के दौरान किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। बता दें कि हाल ही में केंद्र ने मणिपुर के छह पुलिस स्टेशनों में अफ्स्पा को फिर से लागू कर दिया था।


क्या है अफ्स्पा?
'अफ्स्पा' अशांत क्षेत्रों में काम करने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए आवश्यक समझे जाने पर तलाशी लेने, गिरफ्तार करने की शक्तियां देता है। सशस्त्र बलों के संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए अफस्पा(AFSPA) के तहत किसी क्षेत्र या जिले को अशांत क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया जाता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed