{"_id":"5703d3274f1c1b8328c81155","slug":"rakhi-wants-ban-on-ceiling-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी चाहती हैं, मोदी लगवाएं सीलिंग फैन पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राखी चाहती हैं, मोदी लगवाएं सीलिंग फैन पर रोक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 08:30 PM IST
सार
- घरों में सीलिंग पंखों के इस्तेमाल पर रोक लगायी जाए
- प्रत्यूषा बनर्जी के पंखे से लटककर सुसाइड करने के बाद ये बात कही
विज्ञापन
राखी
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अपनी नई मांग सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी मांग है कि घरों में सीलिंग पंखों के इस्तेमाल पर रोक लगायी जाए। राखी ने कहा कि भारत माता की जय इतनी जरूरी नहीं,हिंदुस्तान की बेटियों,मां,बेटों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अगर मां-पिता अपनी बेघ्टी से प्यार करते हैं तो घरों से सीलिंग फैन हटाएं। राखी ने कहा सीलिंग फैन से देश के बेटे-बेटी लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं इसलिए इसपर रोक लगाने की जरूरत है। लोग कूलर,टेबल फैन और एसी का इस्तेमाल करें,लेकिन सीलिंग फैन का नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इस मांग को रखते हुए राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
उन्होंने सीलिंग फैन पर रोक की बात अपनी मित्र और सह कलाकार प्रत्यूषा बनर्जी के पंखे से लटककर सुसाइड करने के बाद ये बात कही है। वह उनकी मौत से बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
WATCH: Rakhi Sawant demands ceiling fans be banned in all houses, says this is what people use to commit suicidehttps://t.co/fxYPLouh5I
— ANI (@ANI_news) April 5, 2016