फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rakhi's for ram rahim creating problems for police and postal deptt. 

राम रहीम की राखियों से जेल और डाक विभाग परेशान, रक्षा सूत्रों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का अंदेशा 

Sun, 26 Aug 2018 03:48 AM IST
विकास सैनी, रोहतक
विकास सैनी, रोहतक Updated Sun, 26 Aug 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
rakhi's for ram rahim creating problems for police and postal deptt. 
राम रहीम

साध्वियों से दुष्कर्म के मामले मे जेल काट रहे गुरमीत राम रहीम के लिए राखी के हजारों पैकेट डाक घर पहुंचे हैं। इनमें रक्षा सूत्र भेजे गए हैं। रक्षाबंधन पर्व पर बोरे भरकर पहुंच रहीं राखियों से जेल व डाक विभाग का काम ही नहीं परेशानी भी बढ़ गई है। डाकघर के इकलौते कर्मचारी के लिए राखी के पैकेट रिसीव करना, रिकॉर्ड दर्ज करना, छंटनी के बाद पैकेट डिस्पैच करना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन


कुछ यही हाल जेल की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अधिकारी का भी है। यहां सुरक्षा के लिहाज से हर सामान व पैकेट को खंगाला जा रहा है। राखी के पैकेट के जरिए जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस न पहुंच पाए, इसके लिए उन्हें स्कैन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक दिन में चार से अधिक पैकेट स्कैन करना जेल प्रशासन का सिर दर्द बन गया है। इस जांच में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। सुरक्षा कवच में छेद बना तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में जेल प्रशासन ने कुछ कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं जेल की सुरक्षा न भेद जाए इलेक्ट्रोनिक डिवाइस

जेल में आए दिन मोबाइल, सिम, चार्जर व नशीला पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रक्षाबंधन पर यह खतरा और बढ़ गया है। राखी के सामान्य से पैकेटों ने सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इसलिए जेल के बाहर कड़ी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 


कहीं जेल की अभेद सुरक्षा को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस धता साबित न कर दे, इसलिए जेल प्रशासन भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसे में जेल के बंदियों से मिलने जाने वालों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। साथ लाए जाने वाले सामान को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed