फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Jhunjhunwala Passes Away Know All About His Akasa Airlines

Rakesh Jhunjhunwala Death: सबसे सस्ती उड़ान देना था राकेश झुनझुनवाला का सपना, एक हफ्ते पहले ही शुरू की अकासा

Sun, 14 Aug 2022 11:18 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

सात अगस्त को अकासा एयर ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली उड़ान भरी थी। शनिवार को इस कंपनी की बेंगलुरु से कोच्ची की फ्लाइट भी शुरू हो गई। झुनझुनवाला के विमानन क्षेत्र में उतरने के बाद इस इंडस्ट्री के दिन बदलने की उम्मीद जताई जा रही थी।

विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala Passes Away Know All About His Akasa Airlines
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार का बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का रविवार को निधन हो गया। 62 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले राकेश झुनझुनवाला ने पिछले साल जुलाई में देश को सबसे सस्ती उड़ान देने का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने अकासा एयर की शुरुआत की बात कही। अपने एलान के मुताबिक उन्होंने एक साल में अकासा की शुरुआत भी कर दी। बीते सात अगस्त को अकासा ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच अपनी पहली उड़ान भी भर ली थी। इससे पहले कि देशभर में अकासा की उड़ान आसमान की बुलंदियों को छूती राकेश झुनझुनवाला दुनिया छोड़ गए।  
विज्ञापन

पिछले हफ्ते ही शुरू हुई थी अकासा एयर
राकेश झुनझुनवाला देश के नामी इन्वेस्टर थे। लोग उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहते हैं। पिछले साल उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी लॉन्च करने का ऐलान किया था। सात अगस्त को अकासा एयर ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली उड़ान भरी थी। शनिवार को इस कंपनी की बेंगलुरु से कोच्ची की फ्लाइट भी शुरू हो गई। झुनझुनवाला के विमानन क्षेत्र में उतरने के बाद इस इंडस्ट्री के दिन बदलने की उम्मीद जताई जा रही थी। वैसे भी झुनझुनवाला जिस सेक्टर में निवेश करते थे वो फायदे का सौदा बन जाता था।
विज्ञापन

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away Know All About His Akasa Airlines
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir
आने वाले हफ्तों में तेजी से होना है अकासा का विस्तार
अकासा की शुरुआत जितनी तेजी से हुई है, उतनी ही तेजी से इसके विस्तार का भी राकेश झुनझुनवाला ने प्लान बनाया था। कंपनी 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई के लिए भी सेवाएं शुरू करने वाली है। अपने वादे के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला ने अकासा का सफर सबसे सस्ता रखा है।  मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बोइंग 737 मैक्स प्लेन के जरिये अकासा एयर की कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत हुई। अकासा ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर एक तरफ का न्यूनतम किराया 3,948 रुपये रखा है। जबकि, इस रूट पर चलने वाली दूसरी एयरलाइंस का न्यूनतम किराया 4,262 रुपये से शुरू होता है।  
 

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away Know All About His Akasa Airlines
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर
पिता थे इनकम टैक्स अफसर
राकेश झुनझुनवाला के पिता एक इनकम टैक्स अफसर थे। 1985 में झुनझुनवाला जब कॉलेज में पढ़ रहे थे तभी से शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया था। झुनझुनवाला एक क्वालीफाइड CA भी थे। हंगामा मीडिया और एपटेक के चेयरमैन रहे झुनझुनवाला ने इंग्लिश विंग्लिश फिल्म के निर्माता भी थे। मनोरंजन जगत के साथ ही वह वायसराय होटल्स, कॉनकॉर्ड बायोटेक, प्रोवोग इंडिया और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी शामिल थे।
 
विज्ञापन

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away Know All About His Akasa Airlines
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : Social Media
शेयर बाजार में झुनझुनवाला की धाक
झुनझुनवाला ने 1985 में शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया था। उस दौर में सेंसेक्स 150 पॉइंट के आसपास रहता था। अब ये 50 हजार को पार कर चुका है। झुनझुनवाला की सबसे अहम होल्डिंग टाटा की घड़ी और ज्वेलरी कंपनी टाइटन में है। इसके साथ ही स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, मेट्रो ब्रैंड्स और कॉनकॉर्ड बायोटेक सहित कई और कंपनियों में भी झुनझुनवाला का स्टेक है। यहां तक कि झुनझुनवाला के पास स्पाइसजेट और ग्राउंडेड एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में 1-1% की हिस्सेदारी है।
 

Rakesh Jhunjhunwala Passes Away Know All About His Akasa Airlines
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : Social Media
स्टॉक ट्रेडिंग फर्म भी चलाते थे झुनझुनवाला
2003 में राकेश झुनझुनवाला ने अपनी खुद की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म RARE इंटरप्राइसेस शुरू की। ये फर्म राकेश और उनकी पत्नी रेखा के नाम पर बनी है। RA यानी राकेश और RE यानी रेखा झुनझुनवाला। रेखा झुनझुनवाला भी एक स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी। रेखा का भी अपने पति की तरह ही कई कंपनियों में स्टेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed