{"_id":"59783b614f1c1b54078b4a38","slug":"rajyasabha-uproar-over-president-s-speech-during-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के भाषण पर राज्यसभा में हंगामा, कांग्रेस के सवाल उठाने से बिफरे जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति के भाषण पर राज्यसभा में हंगामा, कांग्रेस के सवाल उठाने से बिफरे जेटली
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में दिए भाषण पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा।
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में हंगामे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और सत्ताधारी दल बीजेपी के नेताओं में बहस भी हुई। राष्ट्रपति के भाषण पर हंगामा करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की महात्मा गांधी से गलत तुलना की गई है। इसके अलावा कांग्रेसी नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का नाम न लेने पर भी सवाल उठाए। आनंद शर्मा के सवाल उठाने के बाद अरुण जेटली ने कांग्रेस पर पलटवार किया।
मोसुल पर गुमराह करने के आरोप पर बोली सुषमा-बिना सबूत के लोगों को 'मरा' मान लेना पाप
विज्ञापन
अरुण जेटली ने कहा कि कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई संसद सदस्य राष्ट्रपति के भाषण पर सवाल उठाए। उन्होंने आनंद शर्मा के बयान को हटाने की मांग की। राज्यसभा में इसके बाद हंगामा हो गया और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
राज्यसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कपिल सिब्बल ने पत्रकारों से कहा कि ये सरकार इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती। अगर ऐसा किया जा रहा है, तो वो गलत है।

Gandhi ji ki tulna agar kisi aur vyakti se ki jaye,jo honi nahi chahiye,toh aisa lagta hai ki itihaas ko badla ja raha hai: K Sibal,Congress pic.twitter.com/lERfaFUNzP
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017