{"_id":"5f69a8cb8ebc3e09fe26d733","slug":"rajyasabha-opposition-decides-to-boycott-proceedings-of-upper-house-suspended-mps-end-their-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष का राज्यसभा की कार्यवाही के बहिष्कार का फैसला, निलंबित सांसदों का धरना खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विपक्ष का राज्यसभा की कार्यवाही के बहिष्कार का फैसला, निलंबित सांसदों का धरना खत्म
Tue, 22 Sep 2020 01:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में रातभर धरना दिया था
- फोटो : Twitter @SanjayAzadSln
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों द्वारा मंगलवार को मौजूदा मानसून सत्र की शेष अवधि में राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किए जाने के बाद निलंबित सांसदों ने संसद भवन परिसर में अपना धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और निलंबित सांसदों में शामिल राजीव सातव ने कहा, 'विपक्ष इस सत्र में उच्च सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा। ऐसे में हमने धरना खत्म कर दिया है। अब हम सड़क पर आंदोलन करेंगे।'
विज्ञापन
इससे पहले, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब तक उच्च सदन के आठ सदस्यों का, मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबन वापस नहीं लिया जाता तब तक विपक्ष कार्यवाही का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वीडियो: निलंबित सांसदों ने रातभर संसद परिसर में दिया धरना, सुबह चाय पिलाने पहुंचे उपसभापति
गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने रविवार को राज्यसभा में हुए हंगामे के चलते सोमवार को आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबित किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था तथा इस कदम के विरोध में वे संसद भवन परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।
निलंबित किए गए आठ सांसदों में कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य शामिल हैं। उच्च सदन में कृषि संबंधी विधेयकों को पारित किए जाने के दौरान अमर्यादित व्यवहार के कारण इन सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है।
धरना देने वाले सांसदों को चाय पिलाने पहुंचे उपसभापति
उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मंगलवार सुबह धरना देने वाले विपक्षी सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे, लेकिन सदस्यों ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर उपसभापति की तारीफ की और कहा कि उनके इस कदम से लोकतंत्र के चाहने वालों को गर्व महसूस होगा।
गौरतलब है कि कृषि विधेयकों पर रविवार को राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा विरोध करते हुए माइक तोड़े गए और कुछ सांसद उपसभापति हरिवंश नारायण के पास वेल तक पहुंच गए। इस पर कार्रवाई करते हुए सभापति वेंकैया नायडू ने आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया था।