फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajyasabha election 2016 result

राज्यसभा चुनावः जानिए किस राज्य में किस दिग्गज को मिली जीत-हार

Sat, 11 Jun 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rajyasabha election 2016 result
राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा की 27 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कुल 57 राज्यसभा सीटों में से 30 पर तो फैसला बिना मतदान के हो चुका है, लेकिन बाकी 27 पर फैसला शनिवार को हो रहा है।  बीजेपी को राजस्थान में बड़ी सफलता मिली है, उसके चारों उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री वेंंकैया नायडु, बीजेपी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा जीत गए हैं।

विज्ञापन


यूपी से राज्यसभा में 11 सदस्य चुनकर जाने हैं लेकिन उसने 12 उम्मीदवार उतारे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि उसके सातों उम्मीदवार जीत गए हैं। जीतने वालों में बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह विशम्भर प्रसाद निषाद और सुरेंद्र नागर शामिल हैं। 
विज्ञापन


बीजेपी के शिवप्रताप शुक्ला, बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्र और अशोक सिद्धार्थ भी जीते हैं। कांग्रेस के कपिल सिब्बल और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा के बीच कांटे का मुकाबला था लेकिन सिब्बल जीत गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में प्रदीप टम्टा जीते

Rajyasabha election 2016 result

उत्तराखंड में सीट कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा जीत गए हैं। हालांकि टम्टा को उनके सहयोगियों की नाराजगी झेलनी पड़ी और बीजेपी समर्थित दो निर्दलीयों ने पर्चा भरा। अनिल गोयल और गीता ठाकुर ने उत्तराखंड की जंग को एकतरफा होने से रोक दिया।

मध्य प्रदेश में दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने अपना जीत हासिल की। बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीद्वार हार गया। बीजेपी के एम.जे. अकबर और अनिल माधव दवे जीते तो कांग्रेस के विवेक तन्खा को जीत मिली।

हरियाणा में हुए मतदान में कांग्रेस के सभी 14 वोट रद्द होने के चलते आरके आनंद को हार और मीडिया सम्राट सुभाष चंद्रा को जीत मिली है। सुभाष चंद्रा निर्दलीय हैं लेकिन सिर पर बीजेपी का हाथ है। आईएनएलडी ने मशहूर वकील आर. के. आनंद को समर्थन दिया था।

राजस्थान में कुल चार सीटों पर हुए मतदान में चारों सीटें बीजेपी को मिलीं। कहा जा रहा था कि चौथी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार कमल मोरारका से मुकाबला कांटे का होगा। मोरारका के समर्थन में कांग्रेस और थर्ड फ्रंट था। क्रॉस वोटिंग की अटकलें भी थीं। आखिरकार बीजेपी के चारों उम्मीदवार जीते। बीजेपी को कुल 166 वोट मिले, जबति निर्दलीय कमल मोरारका के हिस्से में 32 वोट आए, 1 वोट नोटा पर गया।

हर राज्य में कैसे रहे चुनाव परिणाम 

Rajyasabha election 2016 result
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

यूपी में सपा का बोलबाला

सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव उप्र में ही था। यहां से 11 सदस्य चुनकर आने थे। चुनाव के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में थे। समाजवादी पार्टी के सातों उम्मीदवार जीत गए हैं। जीतने वालों में बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह विशम्भर प्रसाद निषाद और सुरेंद्र नागर शामिल हैं। 

बीजेपी के शिवप्रताप शुक्ला, बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्र और अशोक सिद्धार्थ भी जीते हैं। कांग्रेस के कपिल सिब्बल और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा के बीच कांटे का मुकाबला था लेकिन सिब्बल जीत गए हैं।

सबसे दिलचस्प मुकाबला कपिल सिब्बल के सीट के लिए ही था। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शिवप्रताप शुक्ला की जीत तो तय दिख रही थी लेकिन ऐन वक्त में प्रीति महापात्रा ने बीजेपी प्रत्याशी के साथ कांग्रेस के  खेमे में खलबली मचा दी थी। इस चुनाव में दोनों ही तरफ क्रास वोटिंग हुई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में बसपा विधायको की बड़ी भूमिका देखी जा रही है। 

उत्तराखंडः 

कांग्रेस के प्रदीप टाम्टा जीते। इस सीट पर उन्हें बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल से तगड़ी टक्कर मिली। प्रदीप टाम्टा को 32 वोट मिले तो वहीं अनिल गोयल को 26 वोट। 

राजस्‍थानः 

यहां के परिणाम बीजेपी की अपेक्षा के अनुरुप ही रहे। यहां की चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के चार और कांग्रेस द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी। यहां भाजपा के चारों प्रत्याशी जीत गए हैं। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, बीजेपी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा जीत गए हैं। यहां कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कमल मोराराका को हार मिली है। 

झारखंडः 

यहां के दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यहां से चुनाव जीते हैं। 

हरियाणाः

हरियाणा में बीजेपी सम‌र्थित उम्मीदवार सुभाष चन्द्रा जीत गए हैं। उनकी टक्कर कांग्रेस के आरके आनंद से थी। इस चुनाव में 14 वोट रद्द हो जाने की वजह से जीत सुभाष चन्द्रा की हुई। रद्द हुए सभी वोट कांग्रेस के ही थे। 

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश में दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने अपना जीत हासिल की। बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीद्वार हार गया। बीजेपी के एम.जे. अकबर और अनिल माधव दवे जीते तो कांग्रेस के विवेक तन्खा को जीत मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed