फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Union Minister Anurag Thakur said tension cannot be created on the pretext of fact check

Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- फैक्ट चेक के बहाने तनाव उत्पन्न नहीं किया जा सकता

Fri, 22 Jul 2022 07:11 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jul 2022 07:11 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह टिप्पणी राजद सांसद मनोज झा के एक सवाल के जवाब में की। उन्होंने कहा कि पूरे नियम कानून हैं, जैसे अखबारों पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया है, यह एक स्वायत्तशासी संस्था है। यह स्वयं या शिकायत पर कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Union Minister Anurag Thakur said tension cannot be created on the pretext of fact check
अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि फैक्ट चेक के नाम पर कोई तनाव उत्पन्न करने का काम नहीं कर सकता। इसके लिए राज्यों के कानून हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय सीधे कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। ऐसे लोगों पर उनके राज्यों के कानूनों के अनुसार ही उन पर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन

 
उन्होंने यह टिप्पणी राजद सांसद मनोज झा के एक सवाल के जवाब में की है। उन्होंने कहा कि पूरे नियम कानून हैं, जैसे अखबारों पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया है, यह एक स्वायत्तशासी संस्था है। यह स्वयं या शिकायत पर कार्रवाई कर सकती है। टीवी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए नियम है। इसमें मंत्रालय के कंटेंट को लेकर नियम हैं, जिसके अनुसार कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि यहां यह भी जानना जरूरी है कि कौन फैक्ट चेक के पीछे रहकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है। इस पर कोई शिकायत करता है तो कानून के हिसाब से कार्रवाई होती है। दरअसल राजद के मनोज झा ने राज्यसभा में मंत्री से पूछा था कि नफरत और घृणा के बयान पर कार्रवाई नहीं होती या होती भी है तो नाममात्र की लेकिन जो फैक्ट चेकर हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स रिपोर्ट खारिज
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार के वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा निकाले गए निष्कर्ष से सहमत नहीं होने के कई कारण है। इस रिपोर्ट में भारत को 180 देशों में 150वां स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कारणों में बेहद छोटे नमूने लिए जाना, लोकतंत्र के मूलभूत तत्वों को बहुत ही कम महत्व दिया जाना या बिल्कुल महत्व न दिया जाना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष जिस प्रक्रिया से निकाला गया है, वह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और उस पर सवाल भी उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद के बजाय जीएसटी परिषद में ही मुद्दा उठाए विपक्ष : ठाकुर
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के खिलाफ विरोध करने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, यह मसला संसद की बजाय जीएसटी परिषद में उठाना चाहिए था। वे जीएसटी परिषद की बैठकों में जाते हैं और वहां समस्याएं नहीं उठाते हैं, लेकिन यहां विरोध और प्लेकार्ड दिखाने चले आते हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कोरोना टीका और अग्निपथ योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए कुछ विपक्षी नेताओं की आलोचना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed