Rajya Sabha Polls: बिहार में NDA के सभी उम्मीदवारों की जीत; विपक्ष के कुछ विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष ने पांचवीं सीट पर चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा में संख्या बल एनडीए के पक्ष में होने के कारण विपक्ष की रणनीति सफल नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि इस जीत से बिहार में एनडीए की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई है और राज्यसभा में भी गठबंधन की ताकत बढ़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच सीटों पर छह उम्मीदवार
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर छह उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार उतारे थे।बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजग के उम्मीदवारों में शामिल हैं। सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार शामिल हैं।
सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी विधायकों का किया धन्यवाद
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पास विधानसभा में मजबूत बहुमत है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं, जिसकी वजह से गठबंधन को चार सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि पांचवीं सीट के लिए विपक्ष ने मुकाबला दिलचस्प बनाने की कोशिश की और राजद की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया। चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी विधायकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने एकजुट होकर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया, जिसकी वजह से एनडीए को यह जीत मिली।
#WATCH Patna: On Rajya Sabha elections, Bihar Deputy Chief Minister Samrat Choudhary says, "This is a victory for democracy. The public has placed its trust in the NDA. We have received the support of the MLAs, and I thank all the MLAs who have supported us..." pic.twitter.com/tXF4UmDQ6l
— ANI (@ANI) March 16, 2026
विपक्ष के कई विधायकों ने नहीं किया मतदान
वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला। इसमें कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद (मनिहारी), मनोज विश्वास (फारबिसगंज) और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मीकिनगर) वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। आरजेडी के 25 विधायकों में से 24 पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.