{"_id":"675d53dc0df9a2baf20f1c7a","slug":"rajya-sabha-mp-kapil-sibal-says-i-don-t-think-the-pm-will-talk-about-the-dignity-of-the-constitution-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कपिल सिब्बल का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- सत्ता हासिल करने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: कपिल सिब्बल का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- सत्ता हासिल करने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं
Sat, 14 Dec 2024 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:16 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि व्यवस्था जातियों के माध्यम से चलाई जा रही है। जिसकी सरकार होती है वही नियुक्त होते हैं। पैसा चुनाव पर राज कर रहा है।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सत्ता से सब कुछ करना है।
विज्ञापन
'पैसा चुनाव पर राज कर रहा'
सिब्बल ने कहा, 'संविधान निर्माताओं की कुछ आकांक्षाएं थीं कि सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय होगा। जिस देश की संपत्ति एक फीसदी लोगों के पास है, तब कौन से आर्थिक न्याय की बात हो रही है। जहां दलितों की पीट-पीटकर हत्या होती है, वहां कौन सा सामाजिक न्याय हो रहा है। व्यवस्था जातियों के माध्यम से चलाई जा रही है। जिसकी सरकार होती है वही नियुक्त होते हैं। पैसा चुनाव पर राज कर रहा है। इनके बारे में बात नहीं की जा रही है।'
विज्ञापन
चुनाव आयोग क्या कर रहा है: सिब्बल
उन्होंने कहा, 'वे सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री (लोकसभा में) संविधान की गरिमा के बारे में बात करेंगे। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? एक वक्त था जब चुनाव होता था तो चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेस करता था और सब जानकारी देता था। मगर अब वह बताने के लिए ही तैयार नहीं है कुछ।
विज्ञापन
सिर्फ सत्ता से लेना-देना
उन्होंने आगे कहा, 'केवल उन न्यायाधीशों को नियुक्त किया जा रहा है जो उनके आदेशों का पालन करेंगे। राज्यपाल राजनीति कर रहे हैं और चुनाव आयोग उनके (सत्तारूढ़ दल) पक्ष में बोल रहा है। उन्हें संविधान से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें सत्ता से सब कुछ करना है।'