ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दान किया प्लाज्मा, कहा- देशवासियों की सुरक्षा करना सबका दायित्व
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को प्लाज्मा दान किया। गौरतलब है कि संक्रमण से उबर चुके लोगों से सरकार अपील कर रही है कि वह अपना प्लाज्मा दान करें, जिससे संक्रमितों के इलाज में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।
जून के पहले सप्ताह में भाजपा नेता और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए इन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद दोनों लोग स्वस्थ हो गए।
यह भी पढ़ें: 'मैं कोई महाराज नहीं हूं, मैं शेर नहीं हूं, मैं 'मामा' नहीं हूं, मैं कमलनाथ हूं'
सिंधिया ने प्लाज्मा दान करते हुए अपनी तस्वीर को ट्वीटर पर साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक जो स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें अपना प्लाज्मा दान कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिए। देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।' इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग किया है।
संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक जो स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिये। देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है। @narendramodi @AmitShah @JPNadda @ChouhanShivraj @drharshvardhan pic.twitter.com/1N73IfFL2q
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 9, 2020
बता दें कि, जून महीने में सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद भाजपा नेता की कोरोना जांच की गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा जब उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की जांच कराई गई, तो वह भी संक्रमित पाई गईं।
इसके बाद, दोनों लोगों को आनन-फानन में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां दोनों ही लोग इलाज के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, सिंधिया की पत्नी और उनके दोनों बच्चों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.