{"_id":"62b486aecd095302836cdf0f","slug":"rajya-sabha-mp-harnath-singh-yadav-demands-bharat-ratna-for-dr-shyama-prasad-mookerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Ratna: राज्यसभा सांसद ने की पीएम मोदी से अपील, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दिया जाए भारत रत्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Ratna: राज्यसभा सांसद ने की पीएम मोदी से अपील, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दिया जाए भारत रत्न
Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
सार
भाजपा से राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखे गए पत्र में उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत रत्न देने की मांग की है।
विज्ञापन
स्वर्गीय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- फोटो : File Photo
विस्तार
भाजपा से राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखे गए पत्र में उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत रत्न देने की मांग की है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह अकाट्य सत्य है कि अगर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति नहीं दी होती तो आज कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता।
विज्ञापन
BJP Rajya Sabha MP Harnath Singh Yadav has written to Prime Minister Narendra Modi requesting him to award Bharat Ratna to Dr. Shyama Prasad Mukherjee pic.twitter.com/ikCC4gEtG0
— ANI (@ANI) June 23, 2022विज्ञापन
मुखर्जी के अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है: पीएम
इससे पहले राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा, देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, 'डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'