फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Marshal seen in traditional close neck Jodhpuri suit

राज्यसभा में पारंपरिक बंद गले वाली जोधपुरी सूट में दिखे मार्शल, विवादों के बाद नई वर्दी से किनारा

Mon, 25 Nov 2019 01:56 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Marshal seen in traditional close neck Jodhpuri suit
राज्य सभा की कार्यवाही के दौरान मार्शलों की ड्रेस - फोटो : ANI

राज्यसभा में मार्शल सोमवार को सेना जैसी वर्दी के बजाय सामान्य बंद गले वाले जोधपुरी सूट में नजर आए लेकिन उनके सर पर पगड़ी नहीं थी। राज्यसभा की 250वीं बैठक के मौके पर सचिवालय ने 18 नवंबर को मार्शलों की ड्रेस बदली थी।

विज्ञापन


नयी वर्दी की कुछ संसद सदस्यों तथा सेना के कुछ पूर्व अधिकारियों की ओर से आलोचना किये जाने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने मार्शलों के ड्रेस कोड की समीक्षा के आदेश दिए थे। जिसके बाज सोमवार को सदन की बैठक शुरू होने पर आसन के दोनों ओर खड़े रहने वाले मार्शल सेना जैसी वर्दी के बजाय गहरे रंग के सामान्य बंद गले के सूट में नजर आए। बहरहाल, उनके सर पर पगड़ी नहीं थी।
विज्ञापन


सेना जैसी वर्दी के बारे में राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया था कि पहले वाली वर्दी को लेकर, खास कर सर पर पहनी जाने वाली पगड़ी को लेकर मार्शल भी खुश नहीं थे। इसलिए वर्दी में बदलाव किया गया। नयी वर्दी का डिजाइन नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी कहा था कि तीन चार विधानसभा के मार्शलों की वर्दी का अध्ययन करने के बाद उच्च सदन के मार्शलों की नयी वर्दी डिजाइन की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed