फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यसभा चुनाव 2020: कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान

Fri, 19 Jun 2020 02:47 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 19 Jun 2020 02:47 PM IST
खास बातें

देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। हालांकि, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था लेकिन दो राज्यों की पांच सीटों पर बिना विरोध उम्मीदवारों का चयन हो गया है। 19 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections 2020 Live Updates in Hindi: Congress BJP NDA UPA Andhra Pradesh Gujarat Madhya Pradesh Rajasthan Jharkhand Manipur Mizoram Meghalaya
कांग्रेस विधायक ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:45 PM, 19-Jun-2020

टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने किया मतदान

टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। 



 
01:28 PM, 19-Jun-2020

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के चलते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर अपना वोट डालने के लिए भोपाल में राज्य विधान सभा पहुंचे।
 

 
विज्ञापन
01:07 PM, 19-Jun-2020

गुजरात में बीटीपी के दो विधायकों ने किया मतदान नहीं करने का फैसला

गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू होने से पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने कहा कि वे तब तक मतदान नहीं करेंगे जब तक कि आदिवासियों, प्रवासियों और दलितों के कल्याण को लेकर उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता है।
12:22 PM, 19-Jun-2020

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट दिया है।
11:56 AM, 19-Jun-2020

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने किया मतदान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती में राज्य विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
11:31 AM, 19-Jun-2020

मेघालय में एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान जारी

मेघालय के शिलांग में राज्य विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 19-Jun-2020

झारखंड में दो निर्दलीय विधायकों ने हमें दिया समर्थन: भाजपा

झारखंड में भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय विधायकों सरयू राय और अमित यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हमें दो अन्य विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। 32 वोटों के साथ हम दीपक प्रकाश को राज्यसभा भेजने की आशा करते हैं। 
10:51 AM, 19-Jun-2020

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक वोट डालने पहुंचे

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक भोपाल में राज्य विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंच गए हैं।
10:46 AM, 19-Jun-2020

गुजरात में एंबुलेंस से वोट डालने पहुंचे भाजपा विधायक

गुजरात में मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरी सिंह जेसंगभाई सोलंकी एक एंबुलेंस में विधान सभा पहुंचे। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे। 
 

 
10:29 AM, 19-Jun-2020

यह बहुत स्पष्ट है कि हम एक राज्यसभा सीट जीतेंगे: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस विधायकों के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि हम एक राज्यसभा सीट जीतेंगे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed