फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Election: Congress rebel RPN Singh and daughter-in-law of Mulayam Singh Aparna Yadav could be Rajya Sabha candidate from BJP

Rajya Sabha Election: भाजपा इन लोगों को दे सकती है राज्यसभा का टिकट! इन समीकरणों का रख रही है खास ध्यान

Fri, 27 May 2022 04:14 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 27 May 2022 04:14 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवारों के माध्यम से भी मतदाताओं में सामाजिक समीकरण साधने के संदेश देना चाहता है। इसके पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और यूपी मंत्रिमंडल में भी इन समीकरणों का ध्यान रखा गया था। उसी क्रम में राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में भी इन समीकरणों को साधा जाएगा...

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: Congress rebel RPN Singh and daughter-in-law of Mulayam Singh Aparna Yadav could be Rajya Sabha candidate from BJP
अपर्णा यादव और आरपीएन सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के बागी आरपीएन सिंह और मुलायम सिंह के परिवार की बहू अपर्णा यादव भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरे लक्ष्मीकांत वाजपेयी और शिव प्रताप शुक्ल भी पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। पूर्वांचल से एक ब्राह्मण चेहरे को भी राज्यसभा का टिकट मिल सकता है, तो चार ओबीसी, एक महिला और दो दलित चेहरों को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय समीकरणों के साथ जातीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की जाएगी। भाजपा अभी से 2024 लोकसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर चल रही है।

विज्ञापन

 

सूत्रों का कहना है कि पार्टी संजय सेठ, जय प्रकाश निषाद और सुरेंद्र नागर को भी राज्यसभा भेज सकती है। वैश्य समुदाय से एक प्रभावशाली चेहरे को भी राज्यसभा भेजने की बात चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से वैश्य समुदाय के नाराज होने की बात कही जा रही थी। इस चेहरे के साथ इस समुदाय की भावनाओं को भी संतुष्ट करने की कोशिश की जा सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवारों के माध्यम से भी मतदाताओं में सामाजिक समीकरण साधने के संदेश देना चाहता है। इसके पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और यूपी मंत्रिमंडल में भी इन समीकरणों का ध्यान रखा गया था। उसी क्रम में राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में भी इन समीकरणों को साधा जाएगा। राज्यसभा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। इन सीटों के लिए अगले महीने 10 जून को वोटिंग कराई जाएगी। इस चुनाव के बाद भाजपा की राज्यसभा में स्थिति मजबूत हो जाएगी, जो उसके अहम बिलों को पास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed