फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Election: BJP prepared everyone from Rajya Sabha through caste and regional equations Latest News Update

Rajya Sabha Election: भाजपा ने राज्यसभा से सभी को ऐसे साधा, जातिगत और इलाकाई समीकरणों के जरिए तैयार किया रोड मैप

Sun, 29 May 2022 08:34 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 29 May 2022 08:34 PM IST
सार

अभी भारतीय जनता पार्टी को दो टिकट और घोषित करने हैं, लेकिन वह दो सीटें कौन होगी उसकी फिलहाल अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: BJP prepared everyone from Rajya Sabha through caste and regional equations Latest News Update
Rajya sabha election - फोटो : Rajya sabha election

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के चुनावों में जो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, उससे न सिर्फ इलाकाई समीकरण सध रहे हैं बल्कि जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें कुछ नाम तो ऐसे भी हैं जिनको लंबे अरसे बाद न सिर्फ जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद इनाम के तौर पर राज्यसभा सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद भारतीय जनता पार्टी अभी दो प्रत्याशी और उतारेगी। हालांकि, वह नाम कौन-कौन से होंगे, उसे लेकर के अभी भी कयास बाजी चल रही है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेई को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। वाजपेई की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में 2014 का लोकसभा चुनाव हुआ था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से जीत का इतिहास रचा था। उसके बाद से लेकर अब तक लक्ष्मीकांत वाजपेई रहे तो साइड में लेकिन तमाम जिम्मेदारियां जरूर संगठनात्मक तौर पर दी जाती रही। इसी तरह गोरखपुर सदर से योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर इनाम दिया है। 
विज्ञापन


पूर्वांचल से ही भारतीय जनता पार्टी ने संगीता यादव को टिकट देकर यादव समुदाय को साधने की कोशिश की है। संगीता यादव गोरखपुर की चोरी चोरा सीट से विधायक हुआ करती थी, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में यह सीट निषाद पार्टी के खाते में चली गई। भारतीय जनता पार्टी ने संगीता यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर इनाम दिया है। पश्चिम के बड़े नेता सुरेंद्र सिंह नागर ने एक बार फिर से भाजपा ने दांव लगाया है। राजनीति विशषज्ञों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी में नागर के नाम पर मोहर लगाकर पश्चिम की जातिगत समीकरणों को साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल में जिस तरीके से संगीता यादव, दर्शना सिंह और राधा मोहन अग्रवाल से न सिर्फ जातिगत समीकरण साधे हैं, बल्कि बाबूराम निषाद के साथ भारतीय जनता पार्टी निषाद समुदाय में अपनी पकड़ बनाने के लिए एक और बड़ा दांव लगाया है। राजनीतिक विश्लेषक जीडी शुक्ला कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के सदस्य शिव प्रताप शुक्ला टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर ब्राम्हण प्रत्याशी लक्ष्मीकांत वाजपेई को आगे किया है। इस वजह से भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मणों को साध कर देने की कोशिश की है। 


हालांकि, अभी भारतीय जनता पार्टी को दो टिकट और घोषित करने हैं। लेकिन वह दो सीटें कौन होगी उसकी फिलहाल अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि चर्चा यही है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम प्रत्याशी के तौर पर मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट दिया जा सकता है। जबकि दो नाम और चर्चा में हैं। इसमें कांग्रेस से आए आरपीएन सिंह का नाम भी चर्चा में आगे चल रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दो नाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed