{"_id":"62937970cac42a5e4c2296eb","slug":"rajya-sabha-election-2022-bjp-candidates-list-uttar-pradesh-uttarakhand-bihar-including-nirmala-sitharaman-piyush-goyal-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, जानें यूपी समेत 10 राज्यों से किसे मिला मौका?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha Election: भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, जानें यूपी समेत 10 राज्यों से किसे मिला मौका?
Sun, 29 May 2022 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 29 May 2022 10:23 PM IST
सार
15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से 18 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों से भाजपा ने किन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है...
विज्ञापन
| राज्य | उम्मीदवार |
| मध्य प्रदेश | कविता पाटीदार |
| कर्नाटक | निर्मला सीतारमण |
| जग्नेश | |
| महाराष्ट्र | पीयूष गोयल |
| अनिल सुखदेव बोंडे | |
| धनंजय महादिक | |
| राजस्थान | घनश्याम तिवारी |
| उत्तर प्रदेश | लक्ष्मीकांत बाजपेई |
| राधामोहन अग्रवाल | |
| सुरेंद्र सिंह तोमर | |
| बाबूराम निषाद | |
| दर्शना सिंह | |
| संगीता यादव | |
| उत्तराखंड | डॉ. कल्पना सैनी |
| बिहार | सतीश चंद्र दुबे |
| शंभू शरण पटेल | |
| हरियाणा | कृष्ण लाल पंवर |
| झारखंड | आदित्य साहू |
दरअसल, 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होने हैं?
- उत्तर प्रदेश से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं।
- बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।
- झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे।
- ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं।
- महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे।
बीजद के चार प्रत्याशियों का एलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) के चार उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की। बीजद ने तीन नए प्रत्याशियों- सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशी के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया गया है। राज्य में नवीन पटनायक नीत सरकार के पांचवें कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ वाले दिन यह घोषणा की गई।
कर्नाटक: टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस्तीफा दिया
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचएन चंद्रशेखर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की कर्नाटक इकाई से इस्तीफा दे दिया है। एच एन चंद्रशेखर को ‘मुख्यमंत्री चंद्रू’ के नाम से भी जाना जाता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार को शनिवार को भेजे अपने त्याग पत्र में चंद्रशेखर ने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से विशाल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखर राज्यसभा टिकट के लिए इच्छुक थे और पार्टी की ओर से इनकार के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया।