फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya sabha election 2020 all updates, Polling for 24 seats of Rajya Sabha today, results will come only on the evening

Rajya sabha election 2020: राज्यसभा की 24 सीटों के लिए मतदान आज, शाम को ही आएंगे नतीजे

Fri, 19 Jun 2020 06:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 19 Jun 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Rajya sabha election 2020 all updates, Polling for 24 seats of Rajya Sabha today, results will come only on the evening
Rajya sabha (file photo) - फोटो : Rajya sabha election

दस राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए आज मतदान है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की साख दांव पर है। चुनाव की पूर्वसंध्या पर दोनों दलों ने अपने विधायकों के साथ बैठकें की। भाजपा ने मध्यप्रदेश और गुजरात में कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है, वहीं मणिपुर में कांग्रेस को बढ़त है। कांग्रेस मान कर चल रही है कि गुजरात और मध्यप्रदेश में उसे एक-एक सीट ही मिलेगी। पार्टी ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए रणनीतिकारों को संबंधित राज्यों में पहले ही भेज दिया है। चुनाव के नतीजे आज शाम को ही मिल जाएंगे।

विज्ञापन


राजस्थान में कांग्रेस अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त है। वहीं मध्यप्रदेश और गुजरात में उसे एक-एक सीट पर जीत की उम्मीद है। मणिपुर में भाजपा सरकार में बगावत से कांग्रेस को वहां की एक सीट पर लाभ मिल सकता है। राजस्थान की तीन सीटों में भाजपा और कांग्रेस के पास दो-दो सीटों के लिए पर्याप्त संख्या हैं। हालांकि भाजपा ने तीन उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि कांग्रेस निर्दलीयों के समर्थन से अपने दोनों उम्मीदवारों केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी की जीत को लेकर आश्वस्त है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में तीन सीटों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया हैं, तो भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा आसानी से जीत का गणित बैठा चुकी है। वहीं गुजरात में चार सीटों पर पांच प्रत्याशी लड़ रहे हैं। भाजपा ने नरहरि अमीन, रमीलाबेन बारा और अभय भारद्वाज को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को उतारा है। राज्य में कांग्रेस विधायकों के लगातार पार्टी छोड़ने से उसके सदस्यों की संख्या 62 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज्य    सीट
गुजरात  4
आंध्र प्रदेश 4
कर्नाटक 4
राजस्थान 3
मध्य प्रदेश 3
झारखंड 2
अरुणाचल 1
मणिपुर 1
मेघालय 1
मिजोरम 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed