फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Byelection: BJP releases list of two names for Gujarat

राज्यसभा: गुजरात से जयशंकर होंगे भाजपा उम्मीदवार, आज ही पार्टी में हुए शामिल

Mon, 24 Jun 2019 10:03 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 24 Jun 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha  Byelection: BJP releases list of two names for Gujarat
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

गुजरात में खाली हुई राज्यसभा की दो सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और जेएम ठाकोर भाजपा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आज ही औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। 

विज्ञापन

 

अनुभवी राजनयिक और पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सरकार में शामिल किया है। उन्हें गत 30 मई को अन्य लोगों के साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार, ओडिशा और गुजरात की राज्यसभा की छह खाली सीटों के लिए 5 जुलाई को मतदान का दिन तय किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुजरात से खाली हुई राज्यसभा की दो सीटें भी इसमें शामिल हैं।

जब किसी ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है जो संसद का सदस्य न हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने शपथग्रहण के छह महीने के भीतर संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना होता है। सरकार में शामिल होने के बाद जयशंकर के लिए पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिकता थी। वह संसद में पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्य बन गए।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य पार्टी नेता स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed