फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha adjourned till 2 pm over Noida fake encounter issue

राज्यसभा में गूंजा नोएडा फर्जी मुठभेड़ का मामला, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

Mon, 05 Feb 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha adjourned till 2 pm over Noida fake encounter issue
Rajya sabha - फोटो : PTI

राज्यसभा में नोएडा एनकाउंटर मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बजट पेश होने के बाद सोमवार से संसद का बजट सत्र दोबारा शुरू हुआ था।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने  इस मामले में राज्यसभा में जमकर हंगामा काटा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने लगातार जीरो आवर चलाने की अपील की। वहीं  लोकसभा को भी कैराना से सांसद हुकुम सिंह के निधन की वजह से पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन

   

आपको बता दें कि नोएडा में दो युवकों को गोली मारने के बाद उसे एनकाउंटर करार देने वाले दरोगा का फर्जी मामला सामने आया था। दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया था और यूपी पुलिस ने दरोगा के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर ‌दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले को व्यक्तिगत विवाद का मामला बताते हुए एनकाउंटर मानने से इनकार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स को गोली लगी थी वह जिम ट्रेनर है और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed