{"_id":"69a47b7f8fdae46cfd036621","slug":"raju-bista-says-voice-of-change-arose-from-darjeeling-hills-resolved-to-further-strengthen-the-organization-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजू बिष्ट बोले- दार्जिलिंग हिल्स से उठी बदलाव की आवाज, संगठन को और मजबूत करने का संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांसद राजू बिष्ट बोले- दार्जिलिंग हिल्स से उठी बदलाव की आवाज, संगठन को और मजबूत करने का संकल्प
Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
एन अर्जुन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: एन अर्जुन
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और सांसद राजू बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग हिल्स में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि यह बैठक उत्तर बंगाल में संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है।
विज्ञापन
बैठक में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कर्सियांग विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष संजीव लामा, जिला समिति के पदाधिकारी, मोर्चा एवं मंडल स्तर के नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि दार्जिलिंग हिल्स हमेशा से लोकतांत्रिक बदलाव की भूमि रही है और भाजपा के लिए यह क्षेत्र वैचारिक रूप से मजबूत आधार प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर जमीनी मुद्दों को सुना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
राजू बिष्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सुशासन, पारदर्शिता, शून्य भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की मजबूती को प्राथमिकता बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बंगाल में भी विकास की समान गति लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला उत्तर बंगाल दौरा है, जिसमें दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डूआर्स क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने इसे संकेत बताया कि पार्टी आगामीराजनीतिक रणनीति में उत्तर बंगाल को केंद्रीय भूमिका देने जा रही है। राजू बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दार्जिलिंग हिल्स से बदलाव का संदेश पूरे पश्चिम बंगाल में गूंजेगा।