फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnikanth said what happened in Karnataka was a win for democracy

रजनीकांत ने कहा- कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत, सुप्रीम कोर्ट को दिया धन्यवाद

Sun, 20 May 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्ने Updated Sun, 20 May 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Rajnikanth said what happened in Karnataka was a win for democracy
रजनीकांत

अपनी राजनीतिक पारी की घोषणा कर चुके तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कर्नाटक की राजनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। रजनीकांत ने कहा, 'कर्नाटक में शनिवार को जो हुआ वह लोकतंत्र की जीत है। भाजपा और ज्यादा समय मांग रही थी और राज्यपाल ने उन्हें 15 दिनों का समय दिया। यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा था। मैं सुप्रीम कोर्ट को उसके आदेश के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं जिसने लोकतंत्र को बरकरार रखा है।'

विज्ञापन


रजनीकांत ने आगे कहा, '2019 का चुनाव लड़ने का निर्णय तब लिया जाएगा जब चुनाव की घोषणा होगी। पार्टी अभी तक लॉन्च नहीं हुई है लेकिन हम हर चीज के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही किसी गठबंधन के बारे में अभी बात करना बहुत जल्दीबाजी होगी।' बता दें कि कर्नाटक में भाजपा को 104 विधानसभा की सीटें मिली थीं और वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। मगर उसके पास बहुमत के लिए 8 सीटें कम थीं इसके बावजूद राज्यपाल ने बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देते हुए बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया था।
विज्ञापन


राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की थी। शुक्रवार को हुई मामले की सुनवाई में कोर्ट ने भाजपा को शनिवार शाम बजे तक बहुमत सिद्ध करने का समय दिया। सदन में येदियुरप्पा बहुमत साबित नहीं कर पाए और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच भाजपा पर बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त करने के आरोप लगे। जिसे नकारते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'पार्टी ने किसी तरह हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश नहीं की। कांग्रेस ही न सिर्फ हॉर्स ट्रेडिंग में लिप्त रही बल्कि उसने पूरा अस्तबल ही खरीद लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed