{"_id":"583cb6c14f1c1bc91fde5dd7","slug":"rajnath-singh-to-lead-indian-team-at-fidel-castro-s-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में राजनाथ करेंगे भारतीय दल की अगुवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में राजनाथ करेंगे भारतीय दल की अगुवाई
एजेंसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, माकपा, भाकपा और सपा और अन्य पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं। उधर, संसद ने सोमवार को कास्त्रो के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हवाना के लिए रवाना होगा और उम्मीद है कि वह बृहस्पतिवार शाम तक वापस लौट आएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले लोगों के नामों को अंतिम रूप देने का काम जारी है। यह काम विदेश और गृह मंत्रालय से विचार-विमर्श कर पीएमओ कर रहा है।
गौरतलब है कि क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन 25 नवंबर को हुआ था। उधर, लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने कास्त्रो के निधन पर गहरा शोक जताया।
विज्ञापन
लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कास्त्रो एक करिश्माई नेता थे।