फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh to fly in LCA Tejas in Bengaluru on 19th September

19 सितंबर को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Tue, 17 Sep 2019 01:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 17 Sep 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh to fly in LCA Tejas in Bengaluru on 19th September
जापानी लड़ाकू विमान का जायजा लेते राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : IAF Twitter
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 सितंबर को बंगलूरू जाएंगे। इस दौरान वे स्वदेशी तकनीक पर विकसित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे। बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की किसी लड़ाकू विमान में यह पहली उड़ान होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा राजनाथ सिंह 28 सितंबर को मुंबई में नौसेना के लिए तीन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे स्कॉर्पियन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में कमीशन करेंगे। इसके अलावा  पी-17ए सीरीज का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन रक्षा मंत्री विमानवाहक पोत के ड्राइडॉक की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की ये हैं विशेषताएं

तेजस एयरक्राफ्ट की सर्वाधिक स्पीड 1.6 मैक है। 2000 किमी की रेंज को कवर करने वाले तेजस का अधिकतम थ्रस्ट 9163 केजीएफ है। इसमें ग्लास कॉकपिट, हैलमेट माउंटेड डिस्प्ले, मल्टी मोड रडार, कम्पोजिट स्ट्रक्चर और फ्लाई बाई वायर डिजिटल सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर हैं। इस जेट पर दो आर-73 एयर-टू-एयर मिसाइल, दो 1000 एलबीएस क्षमता के बॉम्ब, एक लेजर डेजिग्नेशन पोड और दो ड्रॉप टैंक्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed