{"_id":"69cd24f0be13921d1f014847","slug":"rajnath-singh-targets-ldf-udf-kerala-campaign-paravur-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यहां भगवान भी सुरक्षित नहीं': केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले-एलडीएफ और यूडीएफ भ्रष्टाचार के यार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'यहां भगवान भी सुरक्षित नहीं': केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले-एलडीएफ और यूडीएफ भ्रष्टाचार के यार
Wed, 01 Apr 2026 07:31 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:31 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य को सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
राघोपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल विधानसभा चुनाव के रण में उतरे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। परवूर में एनडीए उम्मीदवार वत्सला प्रसन्ना कुमारी के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि आज 'गॉड्स ओन कंट्री' यानी ईश्वर की अपनी भूमि कहे जाने वाले केरल में खुद भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूडीएफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को भ्रष्टाचार के यार बताया है।
सोने के लिए एलडीएफ ने भगवान अयप्पा के साथ किया छल-राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह जुडास ने चांदी के कुछ सिक्कों के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक उसी तरह सत्ताधारी एलडीएफ ने सोने के लिए भगवान अयप्पा के साथ छल किया है। रक्षा मंत्री ने सबरीमाला के कथित सोने की चोरी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई और आस्था को लूटने वालों को बचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा: सरकार ने कहा- दो चरणों में पूरी हुई चक्रवात जोखिम न्यूनीकरण परियोजना, तटीय राज्यों को मिला लाभ
विज्ञापन
सीबीआई से कराई जाएगी सबरीमाला मामले की जांच- सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता भी आरोपियों के साथ खड़े नजर आ चुके हैं। उन्होंने एलान किया कि सबरीमाला मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। इतना ही नहीं, राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ भले ही आपस में लड़ने का ढोंग करते हों, लेकिन असलियत में वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनके झंडे अलग हो सकते हैं, पर उनकी सोच और नीयत एक ही है। वे दोनों भ्रष्टाचार के यार हैं।
चुनावी मंच से राजनाथ सिंह ने कहा कि आखिर एसडीपीआई और जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी संगठनों से केरल की रक्षा कौन करेगा? उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य की सुरक्षा और संस्कृति को अक्षुण्ण रख सकती है। परवूर सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता वीडी सतीशन और एलडीएफ के ईटी टाइसन मास्टर मैदान में हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह के इस दौरे ने केरल की सियासत का पारा चरम पर पहुंचा दिया है।